Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: उत्तर प्रदेश का ये शहर रहा सबसे ठंडा, तापमान पहुंचा 10 डिग्री सेल्सियस

    मेरठ समेत एनसीआर के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। सीजन में अभी तक यह सबसे कम रहा। साथ ही सीजन में पहली बार है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम आंका गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

    By Anand Prakash Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 21 Nov 2024 12:15 PM (IST)
    Hero Image
    मुजफ्फरनगर में सुबह घना कोहरा पड़ा, इस बीच मेरठ रोड पर साइकिल से जाते युवक।- जागरण

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पर्वतीय इलाकों से आगे बढ़ते हुए पश्चिम विक्षोभ ने मैदानी इलाकों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मेरठ समेत एनसीआर के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीजन में अभी तक यह सबसे कम रहा। साथ ही सीजन में पहली बार है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम आंका गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बाद सबसे कम तापमान वाला शहर मेरठ रहा है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि तीसरे नंबर पर कानपुर का तापमान रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    कई दिन से मुजफ्फरनगर में पड़ रहा घना कोहरा

    बता दें, बीते कई दिन से मुजफ्फरनगर में घना कोहरा पड़ रहा था। सोमवार और मंगलवार को तो सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही स्मॉग की चादर भी वायुमंडल में बनी रही थी। मंगलवार की रात में तेज हवा चली। जिसने लोगों को ठंड का अहसास और बढ़ा दिया था। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, बुधवार को दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री सेल्सियस उछाल के साथ 25.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण 10.0 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सुबह कुछ देर के लिए कोहरा पड़ा, लेकिन उसके बाद धूप निकल आई।

    दोपहर में तेज धूप निकलने पर लोगों ने गुनगुनी सर्दी का अहसास किया, लेकिन सूरज ढलने के साथ ही ठंडी हवा चली। इसकी वजह से मौसम में और ठंडक घुल गई। ठंड का प्रभाव बढ़ने की वजह से लोग हाफ स्वेटर और जैकेट में नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान है क‍ि गुरुवार को मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन उसके बाद शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

    प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान

    मुजफ्फरनगर- 10.0

    मेरठ-  10.1

    कानपुर-  10.2

    दिल्ली- 11.2

    बरेली- 11.1

    आगरा- 12.5

    बिजनौर-  11.0

    बुलंदशहर-  11.9

    गाजियाबाद- 13.7

    लखनऊ- 11.9

    यह भी पढ़ें: UP Weather News: यूपी में नवंबर की ठंड ने पकड़ी रफ्तार, दिसंबर में दिखेगा असर; पढ़‍िए IMD का ताजा रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें: Weather: IMD का अलर्ट...तीन दिन बाद बर्फीली हवाओं से गिरेगा पारा, उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा