Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather: IMD का अलर्ट...तीन दिन बाद बर्फीली हवाओं से गिरेगा पारा, उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 07:44 AM (IST)

    भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों के लिए जारी चेतावनी में दिल्ली पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरे की आशंका जताई है। ...और पढ़ें

    दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा में तीन दिनों के लिए कोहरे की जारी चेतावनी (फोटो- जागरण)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवा ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का घनत्व बढ़ा दिया है। दिन के तापमान में गिरावट आती जा रही है। हल्की सर्दी की शुरुआत हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से लेकर भोपाल तक के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी

    जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर 23 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके असर से बारिश और बर्फबारी प्रारंभ हो सकती है। 26-27 नवंबर से बर्फीली हवाएं उत्तरी क्षेत्र में चलने लगेंगी। दिल्ली से लेकर भोपाल तक के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

    दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा

    भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों के लिए जारी चेतावनी में दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरे की आशंका जताई है। दृश्यता काफी कम होगी। बुधवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य पाया गया है, लेकिन अब नीचे आने की संभावना है। उत्तर की ओर से चलने वाली हवा पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार तक कोहरे का विस्तार कर सकती है।

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने की स्थिति

    पाकिस्तान की तरफ से जो पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, वह मजबूत नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि यह काफी मजबूत है, लेकिन अब इसकी स्थिति कमजोर बताई जा रही है। हालांकि इस बीच दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने की स्थिति है। अगर यह मजबूत बना तो इसके प्रभाव से 23 नवंबर तक मध्य भारत तक बादल आने शुरू हो जाएंगे।

    बिहार, झारखंड एवं ओडिशा में हवा की रफ्तार काफी धीमी

    अभी बिहार, झारखंड एवं ओडिशा में हवा की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। हालांकि 22 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का असर बिहार और झारखंड तक देखा जा सकता है। कई क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।

    पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हवा तेज

    दिल्ली समेत उत्तर भारत पर बुधवार को भी तेज हवा का प्रवाह रहा। इसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हवा तेज देखी गई। किंतु उत्तर प्रदेश में हवा की गति अभी सुस्त है। इसके चलते धुंध छाई हुई है। बाकी हिस्सों में मौसम साफ होने के कारण धूप तेज है और रात में तापमान गिरावट जारी है। फसल के लिए भी यह स्थिति अच्छी है।

    Also Read: Bihar Weather Today: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने; अलर्ट जारी

    UP Weather News: यूपी में नवंबर की ठंड ने पकड़ी रफ्तार, दिसंबर में दिखेगा असर; पढ़‍िए IMD का ताजा रिपोर्ट