विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड-कोहरे के बीच 20 जिलों में बढ़ा तापमान, 4 दिन बाद फिर बढ़ सकती है मुश्किलें

Published: Thu, 21 Nov 2024 07:34 AM (IST)

Bihar Weather मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हो ...और पढ़ें

बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)
बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)

HighLights

  1. बिहार में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है
  2. पटना समेत अन्य जिलों में हल्की धुंध व कोहरे का पूर्वानुमान

जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के प्रवाह से पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर के अधिसंख्य भागों में सुबह मध्यम दर्जे के कोहरा रहेगा। पटना समेत अन्य जिलों में हल्की धुंध व कोहरे का पूर्वानुमान है। तीन दिन के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं इस ठंड और कोहरे के बीच 20 जिलों में तापमान बढ़ भी गया है।

इन 20 जिलों में बढ़ा तापमान

पटना, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, सारण, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण  समेत 20 जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, 4 दिन के बाद फिर से ठंड के बढ़ने के आसार हैं।

25 नवंबर से बढ़ेगा ठंड का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 25 नवंबर से सक्रिय रहेगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। बुधवार को पटना सहित 25 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस जबकि 14.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जीरादेई में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस जबकि 31.0 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के धुंध का प्रभाव बना रहा जबकि तराई वाले भागों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा।

नवादा में मौसम का हाल

नवादा जिले के तापमान में सर्द-गर्म का एहसास बना रहेगा। अगले सप्ताह से ठंडक बढ़ेगी। फिलहाल, दिन में तेज धूप और परिश्रम के बाद पसीना चलना जारी है। लोग परिश्रम करने के बाद पसीने से भींग जा रहे है, लेकिन पांच-दस मिनट पंखे की हवा में रहने के बाद ठंडक भी महसूस कर रहे हैं। इस सप्ताह ऐसी स्थिति रहने की उम्मीद है। लेकिन अगले सप्ताह से पारा लुढकेगा और ठंड भी बढ़ेगी।

फिलहाल, जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा रही है। सुबह सिहरन भरी है, लेकिन दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहा है। कुहासे का असर भी नहीं दिख रहा। बावजूद लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा है। गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार के 11 जिलों में ठंड ने बढ़ाई टेंशन, उत्तरी भागों में घना कोहरा; अलर्ट जारी

Bihar Weather Today: बिहार के 20 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी; सावधान रहने की अपील