Muzaffarnagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल
UP News मुजफ्फरनगर में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने किशोरी को कंपनी बाग के पास से अगवा किया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कर लिए हैं और दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग के पास से किशोरी को कार से अगवा कर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज करा दिए हैं। दोनों पक्ष मुस्लिम हैं।
सूजडू निवासी एक युवक ने सिविल लाइंस थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया था कि एक अप्रैल की शाम सात बजे उसकी 16 वर्षीय बहन मां के साथ बाजार से खरीदारी करने के लिए गई थी। वापस लौटते समय कुछ काम के लिए कंपनी बाग के पास रुक गई थी।
कंपनी बाग के पास भीड़ होने के कारण दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक रिजवान व अरबाज सफेद रंग की कार लेकर वहां पहुंचे और बहन को जबरन कार में अगवा कर ले गए और एक होटल में ले जाकर दोनों ने बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसे भी पढ़ें- ईद के बाद बदल लिया मजहब... देवबंद का मुस्लिम कश्यप परिवार बना हिंदू, इस्लाम छोड़ने की खुद बताई वजह
किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना से मचा था हड़कंप। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
इस दौरान आरोपितों ने बहन की अश्लील वीडियो भी बनाया था और पुलिस व स्वजन से शिकायत करने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी थी। सिविल लाइंस थाना के एसएसआइ केपी सिंह ने बताया, किशोरी का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज करा दिए गए है।
इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में गन्नों से भरे ट्रैक्टर से टकराई कार, चार लोगों की मौत; 4 घायल
दोनों आरोपित रिजवान व अरबाज को शनिवार देर शाम सरकुलर रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। दोनों ने जिला अस्पताल के पास एक सराय में ले जाकर किशोरी से दरिंदगी की थी। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।