Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: सरकार के आदेश से रालोद अध्यक्ष असहमत, जयन्त चौधरी ने कहा- मैकडॉनल्ड्स और किंग बर्गर पर क्या लिखेंगे ?

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 01:41 PM (IST)

    UP News रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने दुकानों पर संचालकों के नाम लिखने संबंधी प्रदेश सरकार के फैसले को गलत करार दिया है। जयन्त चौधरी ने कहा कि ज्यादा सोच समझ कर नहीं लिया गया फैसला। लाखों लोग इस पावन महीने में कांवड़ लेकर गुजरते हैं तो हर कोई उनकी सेवा में जुटता है। रालोद अध्यक्ष ने स्पष्ट किया उनके प्रवक्ता ने पहले ही अपना रुख बता दिया था।

    Hero Image
    UP News: रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने सरकार के फैसले पर असहमति व्यक्त की है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। Kanwar Yatra 2024: कावड़ यात्रा मार्ग पर होटल ढाबा समेत सभी दुकानों पर उनके संचालकों के नाम लिखने के संबंध में प्रदेश सरकार के आदेश से रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फैसला ज्यादा सोच समझकर नहीं लिया गया है, अब फैसला ले लिया है तो सरकार उस पर टिकी हुई है, इस पर विचार किया जाना चाहिए, इसे वापस लेना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य जयन्त चौधरी रविवार को भोपा क्षेत्र के गांव यूसुफपुर में बलिदानी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पहुंचे। इससे पहले मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर सॉलिटेयर इन होटल में रालोद कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

    सेवा करने से पर नहीं पूछते जाति धर्म

    मीडिया कर्मियों से बातचीत में जयन्त चौधरी ने कहा कि कावड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेकर आते हैं, उनकी सेवा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। श्रद्धालु सेवा करने से यह नहीं पूछते कि उनका जाति धर्म क्या है।

    दुकानों के बाहर संचालक का नाम लिखे जाने पर उन्होंने कहा कि मैकडॉनल्ड्स और किंग बर्गर पर क्या लिखा जाएगा। बहुत सी ब्रांड हैं और बड़ी कंपनियां हैं जो इस नाम से संचालित होती हैं, क्या अब कुर्ते पर भी नाम लिखवाया जाएगा। क्या क्या नाम पूछ कर और धर्म पूछ कर हाथ मिलाया जाएगा, यह ठीक नहीं है।

    ये भी पढ़ेंः Bulldozer Action: मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मैनपुरी में गरजा बुलडोजर, करहल नगर पंचायत अध्यक्ष के यहां कार्रवाई

    ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra 2024; बरेली में कांवड़ मार्गों के ठेलों पर लिखे नाम, दुकान और होटल अब भी बेनाम

    जयन्त चौधरी ने कहा, कि सरकार ने बिना सोचे समझे जल्दबाजी में फैसला लिया है अब उसी पर टिक रहे हैं, इसे वापस लेना चाहिए। जयन्त ने कहा कि इस मामले पर रालोद का स्टैंड शुरुआत से क्लियर है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है वही हमारा भी मत है।