Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarnagar: संपत्ति विवाद में सौतेली मां की फावड़े से काटकर हत्या, पिता की दूसरी शादी से भी नाराज था आरोपित

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 12:13 PM (IST)

    Muzaffarnagar News संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपनी सौतेली मां की फावड़े से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतक रजिया के भी चार बच्चे हैं और वह अपने पति के साथ एक फैक्ट्री में रह रही थी।

    Hero Image
    संपत्ति विवाद में सौतेली मां की फावड़े से काटकर हत्या

    संवाद सूत्र, जागरण, शाहपुर, (मुजफ्फरनगर)। संपत्ति विवाद को लेकर युवक ने सौतेली मां की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    सुजड़ू निवासी महराज की पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसके इकलौता बेटा आलम व चार बेटी हैं। पांचों शादीशुदा हैं। महराज ने एक साल पहले मेरठ निवासी 50 वर्षीय रजिया से निकाह कर लिया था। रजिया के भी चार बच्चे हैं। महराज के पास दो बीघा जमीन है, जिसे उसने प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री के लिए किराए पर दे रखा है। पिता की दूसरी शादी से आलम नाखुश था और दोनों को घर से निकाल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महराज अपनी पत्नी को लेकर फैक्ट्री में ही रहने लगा। गुरुवार दिन में संपत्ति के विवाद को लेकर आलम और महराज के बीच बहस हो गई थी। शाम को महराज गांव में ही एक शादी समारोह में गया था। उस समय रजिया अकेली थी। तभी वहां पहुंचे आलम ने फावड़े से रजिया के सिर और हाथ पर वार कर उसकी हत्या कर दी। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि हत्यारोपित आलम को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।

    सोलानी नदी में उतराता हुआ मिला उत्तराखंड के युवक का शव

    संवाद सूत्र, जागरण, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड के थाना खानपुर क्षेत्र से लापता लापता युवक का शव पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी से उतराता हुआ मिला। उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना खानपुर के गांव उदियावाली निवासी अवतार सिंह का पुत्र हरदीप सिंह 10 जुलाई को रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया था। स्वजन ने उसकी गुमशुदगी 12 जुलाई को थाना खानपुर में दर्ज कराई थी।

    स्वजन तभी से युवक को तलाश कर रहे थे। बुधवार की शाम पुरकाजी थाना क्षेत्र में गांव रतनपुरी के पास सोलानी नदी में ग्रामीणों को अज्ञात शव उतराता मिला। सूचना पर पुरकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में बहाव तेज होने के बावजूद शव को किसी तरह से बाहर निकालकर शिनाख्त कराई गई।

    मृतक की पहचान गांव उदियावाली निवासी हरदीप सिंह के रूप में हुई। इसके बाद स्वजन को सूचना दी गई। स्वजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव स्वजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया मृतक की गुमशुदगी खानपुर थाने पर दर्ज थी।