Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarnagar: खेत में छिपे बदमाशों को देख किसान ने मचाया शोर तो मार दी गोली, मौत, हंगामा, पुलिस पर गंभीर आरोप

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 04:53 PM (IST)

    Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंती में खेत में छिपे बदमाशों ने किसान संजय को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि किसान को खेत में कुछ छिपे हुए बदमाश दिखे थे जिसके बाद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

    Hero Image
    खेत में छिपे बदमाशों को देख किसान ने मचाया शोर तो मार दी गोली

    मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंती में खेत में छिपे बदमाशों ने किसान को गोली मारी दी। अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।

    गुरुवार को गांव अंती निवासी 50 वर्षीय संजय पुत्र चतर सिंह के खेत पर श्रमिक ईंख बंधाई का कार्य कर रहे थे। श्रमिकों ने खेत में चार बदमाशों को छिपा देखा। उन्होंने संजय को जानकारी दी। इस पर संजय नलकूप से खेत पर पहुंचे और शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। संजय जांघ में गोली लगने से लहूलुहान हो गए। घटना से संजय के स्वजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े और घायल संजय को मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज बेगरजपुर लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे और स्वजन व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना के राजफाश का भरोसा दिया।

    पुलिस के देरी से पहुंचने और धमकाने का आरोप

    मृतक किसान संजय के पुत्र मनीष व प्रिंस और ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना देने के घंटों बाद पहुंची। उन्होंने पुलिस पर बदमाशों की तलाश में कांबिंग नहीं करने तथा गोली मारने की झूठी अफवाह फैलाने पर धमकाने का आरोप लगाया।

    अत्यधिक खून के बहने से हुई मौत

    बदमाशों की गोली किसान की जांघ में लगी। जिससे वह लहूलुहान हो गए। अस्पताल ले जाते समय तक खून बंद नहीं हुआ। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई।

    मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां

    मृतक संजय के करीब 60 बीघा खेती की भूमि है। उसके पुत्र मनीष, प्रिंस, पुत्री शैली, स्वीटी व मनीषी है। एक पुत्र व पुत्री शादीशुदा है।