इफ्तार से 10 मिनट पहले मस्जिदों से क्या ऐलान हुआ? लोगों ने पका-पकाया खाना फेंक दिया घर के बाहर
मुरादाबाद के गंदीपुर गांव में इफ्तार से 10 मिनट पहले मस्जिदों से एलान हुआ कि पकाए गए खाने में कीड़े-मकोड़े हैं जिससे रोजेदारों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपना पकाया हुआ खाना फेंक दिया। बताया गया कि गांव के एक मांस विक्रेता से खरीदे गए मांस में यह समस्या थी। हालांकि प्रशासन ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

जागरण संवाददाता, कुंदरकी। इफ्तार से करीब दस मिनट पहले मस्जिदों से एलान हुआ कि पकाए गए खाने में कीड़े मकोड़े हैं। जिसके बाद रोजेदारों में खलबली मच गई। लोगों ने अपने यहां पकाए गए खाने को बाहर फेक दिया।
जुमे की नमाज के वक्त मस्जिदों से हटाए जाएंगे तिरपाल
वहीं, होली और जुमा की नमाज एक ही दिन होने से प्रशासन ने आपसी सामंजस्य से बीच का रास्ता निकाला है। पुलिस और प्रशासन ने जन सहयोग से मस्जिदों को तिरपाल से कवर करा दिया है, जिसको नमाज से पहले हटाया जाएगा।
शहर में गुरुवार को निकाली गई श्रीराम लीला सभा बमनपुरी की राम बरात में होली खेली जाती है। इसके अगले दिन शुक्रवार को शहर में होली के कई जुलूस निकाले जाएंगे। लंबी-लंबी पिचकारियों से होने वाली मोर्चाबंदी के दौरान रंग घरों और छतों तक पहुंच जाता है। पुलिस और प्रशासन के अनुरोध पर लोगों ने जनसहयोग से मस्जिदों की बाहरी दीवारों और मीनारों को तिरपाल से ढका गया था।
राम बरात का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकलने के बाद शुक्रवार को जुमने की नमाज अदा करने से पहले तक तिरपाल मस्जिदों पर रहेगा। इस बारे में एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि होली खेलने के दौरान मस्जिदों को तिरपाल से ढका रखा जाएगा, लेकिन नमाज अदा करने से पहले तिरपाल हटा दिए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।