विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Roadways Bus Service : छठ पूजा के लिए चलाईं जा रहीं 50 स्पेशल बसें, लगातार बढ़ रही भीड़

By Narendra KumarEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 03:04 PM (IST)

UP Roadways Bus Service रोडवेज ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 50 छठ पूजा स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर ...और पढ़ें

शुक्रवार को दीपावली मनाकर लौटने वालों की भीड़ बसों में कम रही।
शुक्रवार को दीपावली मनाकर लौटने वालों की भीड़ बसों में कम रही।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। UP Roadways Bus Service : दीपावली खत्म होते ही छठ पूजा में जाने वाले यात्रियों की भीड़ बसों में बढ़नी शुरू हो गई है। रोडवेज ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 50 छठ पूजा स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दीपावली मनाकर लौटने वालों की भीड़ बसों में कम रही। इससे दिल्ली की ओर जाने वाली ज्‍यादातर बसें खाली रहीं। 

दिल्ली व हरिद्वार से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की सुबह से भीड़ चलनी शुरू हो गई है। हरिद्वार से अधिकांश यात्री बस द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश व नेपाल की सीमा तक जाने वाले थे। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों को हरिद्वार भेजना शुरू कर दिया। दिल्ली से सुबह से लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। बसें कम होने के बाद मुरादाबाद से बसें दिल्ली भेजी गईं। मुरादाबाद से भी शुक्रवार की सुबह से छठ पूजा में जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। मुरादाबाद से अधिकांश यात्री लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती के ओर जाने वाले हैं। इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने 50 स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। जिस क्षेत्र में जाने वाले यात्र‍ियों की भीड़ बस अड़्डे पर पहुंच रही है, वहां के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आज शाम से भीड़ बढ़ जाएगी। रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। लंबी दूरी की बसों में दो चालक भेजा जा रहा है, जिससे गंतव्य स्थान पर यात्रियों को पहुंचाने के बाद तत्काल बस मुरादाबाद के लिए वापस लौट सके। क्षेत्रीय प्रबंधक सोमपाल सिंह ने बताया कि आज से छठ पूजा स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर द‍िया गया है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठ‍ियां, छह से ज्‍यादा लोग घायल, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल

रामपुर में पंचायत चुनाव में फर्जीवाड़ा, कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद में धान की खरीद हो रही प्रभाव‍ित, सहकारी समितियों के सच‍िव 15 तक करेंगे कार्य बह‍िष्‍कार

सामान्य मौत को कोविड-19 से होना दर्शाया, जांच में फंसे जिला प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी, नोट‍िस जारी