यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सामान्य मौत को कोविड-19 से होना दर्शाया, जांच में फंसे जिला प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी, नोटिस जारी
Showing normal death in Covid-19 लोगों की सामान्य मौत को कोविड-19 में दर्शाने के मामले में अमरोहा में जिला प्रोबेशन ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Showing normal death in Covid-19 : लोगों की सामान्य मौत को कोविड-19 में दर्शाने के मामले में अमरोहा में जिला प्रोबेशन विभाग का स्टाफ फंस गया है। जांच में मसला पकड़े जाने के बाद सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने डिप्टी डायरेक्टर समेत पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।
सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की है। इसके तहत उन बच्चों को लाभ दिया जाता है जिनके मां-बाप की कोविड-19 या अन्य कारणों से मौत हो गई है। बच्चों को पढ़ाई के लिए ढाई हजार रुपये की धनराशि मासिक दी जाती है। पहले चक्र में पांच बच्चे योजना का लाभ उठा रहे हैं जबकि 14 बच्चों की जांच पड़ताल के बाद कर्मचारियों ने सूची तैयार की। यह फाइल लेकर जब कर्मचारी मुख्य विकास अधिकारी के सामने पहुंचे तो उन्होंने शुरू के पृष्ठ पर ही लापरवाही पकड़ ली। देखा कि सामान्य मौत वाले लोगों को भी कोविड-19 में दर्शा दिया है। इस पर सीडीओ ने कर्मचारियों को जमकर लताड़ा। इसके बाद उन्होंने मसले को संजीदगी से लिया और डिप्टी डायरेक्टर/प्रभारी डीपीओ राजेश चंद्र गुप्ता समेत पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
