यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुरादाबाद में धान की खरीद हो रही प्रभावित, सहकारी समितियों के सचिव 15 तक करेंगे कार्य बहिष्कार
Paddy purchase in Moradabad सहकारी समितियों के सचिवों के कार्य बहिष्कार से मुरादाबाद मंडल के 192 धान क्रय केंद्र बंद ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Paddy purchase in Moradabad : त्योहार पर धान खरीद केंद्र चार दिन के लिए बंद है। जिन किसानों को धान बेचना है, वह सोमवार को ही क्रय केंद्रों पर पहुंचें। छुट्टी के दिनों में क्रेंद बंद मिलेंगे। इसके किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता ह्रै। उधर, सहकारी समितियों के सचिवों के 15 नवंबर तक कार्य बहिष्कार की घोषणा किए जाने के बाद 192 क्रय केंद्रों में ताले लटके हैं। इसके धान खरीद बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
सहकारी समितियों के सचिवों के कार्य बहिष्कार से मुरादाबाद मंडल के 192 धान क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। इसकी वजह से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों ने सचिवों से वार्ता करके काम पर लौटने का अनुरोध किया था। लेकिन, उनका आंदोलन प्रदेश स्तरीय है। इसलिए यहां वार्ता करने से बात नहीं बन सकी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने कृषि उत्पादन मंडी समिति, मझोला के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिले में कहीं से भी किसान आएं तो उनके धान तौले जाने हैं। अब तक 772 किसानों से 3641 मैट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उधर, जिला निबंधक सहकारी समितियां जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सचिवों ने 15 नवंबर तक कार्य बहिष्कार की घोषणा कर रखी है। हमारी कोशिश यह है कि केंद्र सचिवों के अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों से खुलवा दिए जाएं। इसके लिए वार्ता चल रही है।
मुरादाबाद में अब तक धान खरीद की स्थिति पर एक नजर
संस्था का नाम किसान खरीद( मैट्रिक टन)
खाद्य विभाग 426 2101
पीसीएफ 113 479
पीसीयू 90 448
यूपीएसएस 113 517
एफसीआइ 06 12
मंडी परिषद 24 82
