विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police : दारोगा की वर्दी पहनकर घूम रहा था प्राइमरी स्‍कूल का अध्‍यापक, पत्‍नी ने ही खोल दी पत‍ि की पोल

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 08:59 AM (IST)

Teacher in Daroga Uniform पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता ने पुलिस ...और पढ़ें

दारोगा की वर्दी पहनक घूम रहा था प्राइमरी स्‍कूल का अध्‍यापक,
दारोगा की वर्दी पहनक घूम रहा था प्राइमरी स्‍कूल का अध्‍यापक,

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Teacher in Daroga Uniform : रामपुर में दारोगा की वर्दी पहनकर घूमने वाले आरोपित शिक्षक पर टांडा थाना पुलिस मेहरबान है। मुकदमा दर्ज होने के तीन माह बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि पुलिस उसके साथ घूम रही है। एक दारोगा और आरोपित का तो होटल में साथ बैठकर खाना खाते वीडियो भी वायरल हुआ है। मुकदमे की वादी महिला ने इसकी शिकायत एसपी से की है।

आरोपित शिक्षक के खिलाफ टांडा थाना क्षेत्र के सेंटाखेड़ा गांव की अनुपम भारती ने अगस्त माह में अपने पति वीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसके पति मोहब्बत नगर गांव के प्राइमरी स्कूल में अध्यापक होने के बावजूद पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को धमकाते हैं। पति ने आधार कार्ड में मेरी फोटो हटवाकर प्रेमिका का फोटो लगा लिया था। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। साथ ही मुकदमे की विवेचना दूसरे थाने से कराने की मांग की है।

मानसिक बीमार युवती को पुलिस ने भेजा अस्पताल : रामपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने गश्त के दौरान मिली मानसिक विक्षिप्त युवती को जिला अस्पताल भिजवाया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान एक युवती अकेली घूम रही थी। पूछताछ में वह कुछ बता नहीं सकी। इस पर महिला सिपाही बुलाकर युवती को थाने भेज दिया। वहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार लग रही है। वह अपने या स्वजन के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे सकी। उसके स्वजन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : योगनगरी स्टेशन को पर्यटन स्थल बनाएगा उत्तर रेलवे, हर सुविधा के ल‍िए खर्च करने होंगे रुपये

High Security Number Plate : वाहनों पर जल्‍द लगवा लें हाई स‍िक्‍योर‍िटी नबंर प्लेट, ये है अंत‍िम त‍िथ‍ि

Owaisi in Moradabad : आज करूला में कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी

UP Police : दारोगा की वर्दी पहनकर घूम रहा था प्राइमरी स्‍कूल का अध्‍यापक, पत्‍नी ने ही खोल दी पत‍ि की पोल