विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways : योगनगरी स्टेशन को पर्यटन स्थल बनाएगा उत्तर रेलवे, हर सुविधा के ल‍िए खर्च करने होंगे रुपये

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 07:57 AM (IST)

Development of Railway Stations रेलवे स्टेशनों को हवाई अड्डे की तरह विकसित करने की योजना बनाई गई थी। इंडियन रेलवे ...और पढ़ें

दूसरे चरण में मुरादाबाद समेत तीन स्टेशनों को सौंपे जाने की थी योजना।
दूसरे चरण में मुरादाबाद समेत तीन स्टेशनों को सौंपे जाने की थी योजना।

मुरादाबाद [प्रदीप चौरसिया]। Development of Railway Stations : उत्तर रेलवे योगनगरी स्टेशन को पर्यटन स्थल बनाने का काम करेगा। दूसर चरण में मुरादाबाद समेत तीन स्टेशनों को आधुनिक सुविधा वाला स्टेशन बनाया जाएगा। इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रत्येक सुविधा के लिए रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

रेलवे स्टेशनों को हवाई अड्डे की तरह विकसित करने की योजना बनाई गई थी। इंडियन रेलवे स्टेशन डवलपमेंट कारपोरेशन (आइआरएसडीसी) को मुरादाबाद रेल मंडल के योगनगरी समेत देश भर के सौ स्टेशनों को आधुनिक स्तर पर तैयार करना था। इन स्टेशनों पर यात्री सुविधा के लिए उच्च स्तरीय प्लेटफार्म, बुजुर्ग, दिव्यांग व बच्चों के लिए मोटर कार चलाई जानी प्रस्तावित है। स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म को माॅल की तरह विकसित किया जाना था। मुरादाबाद रेल मंडल के योगनगरी स्टेशन को पर्यटन स्थल की तर्ज पर विकसित किया जाना था। दूसरे चरण में मुरादाबाद बरेली और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को विकसित करने की योजना थी। इन स्टेशन पर यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधा के लिए रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यानी स्टेशन व प्लेटफार्म पर कोई भी सुविधा फ्री नहीं होगी। इन सुविधा से होने वाले लाभ से स्टेशन का रखरखाव भी आइआरएसडीसी को करना था। रेल प्रशासन का इन स्टेशनों पर केवल ट्रेन संचालन का अधिकार रह जाता। इस बीच रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम को लेकर प्रिंसिलपल इकोनामिक एडवाइजर संजीव सान्याल ने रिपोर्ट तैयार की। इसमें रेलवे के कई उपक्रम को बंद करने की सलाह दी थी। इससे पीछे का कारण रेलवे पर आर्थिक बोझ का बढ़ना बताया था। इस रिपोर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड के उपनिदेशक (स्टेशन विकास-दो) हरीश चंद्रा ने पत्र जारी किया है और आइआरएसडीसी को स्थायी रूप से बंद करने जानकारी दी है। इसके अलावा चयनित स्टेशनों पर सुविधाओं का विकास करने का काम क्षेत्र के जोनल रेल प्रशासन द्वारा कराने का आदेश दिया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड बजट आवंटित करेगा। इस आदेश के बाद योगनगरी स्टेशन का पूरी तरह से विकास व रखरखाव उत्तर रेलवे मुख्यालय द्वारा किया जाएगा। यात्रियों को सुविधा शुल्क रेलवे द्वारा निर्धारित दर से भुगतान करना पड़ेगा।

प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने आइआरएसडीसी को बंद कर दिया है। अब योगनगरी स्टेशन का विकास उत्तर रेलवे मुख्यालय द्वारा किया जाएगा। योगनगरी स्टेशन हवाई अड़्डा की तरह तरह सुविधा मिलेगी।