विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Owaisi in Moradabad : आज करूला में कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे बैरिस्टर असदउद्दीन औवेसी

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 06:53 AM (IST)

Owaisi in Moradabad विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में नेताओं की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। गुरुवार की शाम आल इंडिया ...और पढ़ें

मुरादाबाद के करूला में गरजेंगे बैर‍िस्टर असदउद्दीन औवेसी।
मुरादाबाद के करूला में गरजेंगे बैर‍िस्टर असदउद्दीन औवेसी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Owaisi in Moradabad : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में नेताओं की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। गुरुवार की शाम आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन औवेसी मुरादाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आ रहे हैं। उनकी सभा के लिए तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

करूला पीर का बाजार में शोषित, वंचित समाज सम्मेलन में वह विधानसभा चुनाव की नब्ज टटोलेेंगे। इसके लिए बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शाम छह बजे से रात 10 बजे तक सम्‍मेलन होगा। इसमें लोगों की समस्याएं पूछी जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि एआइएमआइएम के अध्यक्ष आपकी आवाज हैं। 

चौधरी जयंत से मिले परवेज, लोगों को रालोद में कराया शामिल : रामपुर जिला अध्यक्ष परवेज खां ने दिल्ली स्थित आवास पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात कर उन्हें स्थानीय सियासी गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं पार्टी में कुछ प्रमुख लोगों को भी शामिल कराया। एक प्रेसनोट में उन्होंने कहा कि जिला, नगर, ब्लाक स्तर की कमेटियों का गठन किया जा रहा है। विधानसभा स्तर पर भी बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है। रालोद किसानों, गरीबाें व मजदूरों की पार्टी है। सभी को साथ लेकर सभी के हित की बात करती है। 

बूथ अध्यक्षों को सौंपी सदस्यता किट : अमरोहा के हसनपुर में भारतीय जनता पार्टी आदमपुर मंडल की बैठक हुई। इसमें विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सभी बूथ अध्यक्षों को सदस्यता किट सौंपी एवं ज्यादा से ज्यादा नए वोट व पार्टी के नए सदस्य बनवाने का आग्रह किया। आदमपुर मंडल प्रभारी विजय पाण्डेय ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। मंडल अध्यक्ष शिवकुमार खड़गवंशी, प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी, प्रेम सिंह गुर्जर, मिट्ठन लाल खड़गबंशी, सुनील शर्मा, विशाल त्यागी आदि थे।