विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News : बढ़ सकती हैं नगीना सांसद चंद्रशेखर की मुश्किलें, कानूनी कार्रवाई के लिए इस शहर के लोगों ने खोला मोर्चा

Published: Thu, 29 Aug 2024 06:37 PM (IST)

Moradabad News in Hindi बैठक के उपरांत मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सोंपा गया जिसमें कहा है कि वाल्मीकि ...और पढ़ें

लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

जागरण संवाददाता, बिलारी (मुरादाबाद) वंचित समाज आरक्षण मोर्चा की बैठक में गाजियाबाद के नवयुग मार्केट के निकट आंबेडकर पार्क में वाल्मीकि समाज के युवाओं पर हुए हमले के आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई।

नगर की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव राजेंद्र सहदेव ने कहा कि गाजियाबाद में भाईचारा सम्मेलन हो रहा था जिसमें भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने आरक्षण के उप वर्गीकरण का विरोध किया तो वहां मौजूद वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं ने कहा आप आरक्षण के उपवर्गीकरण का विरोध ना करें वंचित कौमों को इसका फायदा मिलने दें।

कानूनी कार्रवाई की मांग

इसी बात को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के युवकों पर हमला बोल दिया जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए इसके अलावा भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए चंद्रशेखर पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बैठक के उपरांत मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सोंपा गया जिसमें कहा है कि वाल्मीकि युवाओं पर धारदार हथियारों से हमला करके उन्हें लहूलुहान करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए घायलों का उपचार कराया जाए भीम आर्मी पर प्रतिबंध लगाया जाए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का विरोध करने पर भी इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सहदेव के अलावा प्रदेश मंत्री गजराम सिंह, संजय वाल्मीकि, सोनू रत्नाकर, रोहित कुमार, हरिश्चंद्र, श्याम सिंह, राजीव, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : Bulandshahr News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का एक आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली