सामूहिक दुष्कर्म में पुरोहित गिरफ्तार
मुरादाबाद : फकीरपुरा चौकी क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी युवती की तहरीर पर राकेश उर्फ
मुरादाबाद : फकीरपुरा चौकी क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी युवती की तहरीर पर राकेश उर्फ गुड्डू, बबलू, सौरभ, रविंद्र तथा सूरज नगर निवासी प्रवीन के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, प्रताडि़त करने और हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने कोकरपुर निवासी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पुरोहित हैं। उसके रिश्तेदार गुड्डू ने उसे पीड़िता को लाकर सौंपा था। गुड्डू के कहने पर उसने युवती से शादी कर ली थी। पीड़िता ने बताया कि चार अक्टूबर को उसका बहन से झगड़ा हो गया था। नाराज होकर वह घर से निकल गई थी। घूमते-घूमते रात तक वह सम्राट अशोक नगर के गेट पर पहुंच गई। जहां उसे कांशीराम नगर निवासी गुड्डू मिला। पीड़िता के अनुसार वह रो रही थी, गुड्डू ने उसे घर पहुंचाने का झांसा दिया और उसे अपने घर ले गया। गुड्डू ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को बताया कि गुड्डू ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया उसके बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसे बंधक बना लिया। उसे भरपेट खाना भी नहीं दिया जा रहा था। इसी बीच गुड्डू ने उसे बबलू, सौरभ, अरविंद और प्रवीन के हाथ बेच दिया। चारों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे नशे में रखते थे। कमरे के बाहर दो लोग हमेशा रहते थे। चारों ने उसे एक एक लाख रुपये में सूरज नगर निवासी प्रवीन (35) के हाथों बेच दिया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।