Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: मछली पकड़ रहे चार लोगों के जाल में फंसी पॉलिथीन, निकालकर देखा तो भरे हुए थे पांच सौ के नोट

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 09:28 AM (IST)

    Moradabad News रामतलैया क्षेत्र शहर के लाइनपार में बाहर की ओर है। नोट जलने और फेंके जाने का रहस्य भी इसी क्षेत्र में छिपे होने के आसार हैं। मझोला के थानाध्यक्ष संजय पांचाल ने बताया कि चौकी पुलिस ने इसकी जांच की है। पॉलिथीन को कब्जे में ले लिया है। अभी नोटों के जलने और फेंके जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

    Hero Image
    Moradabad News: तालाब में मिली पांच सौ के अधजले नोटों की पॉलिथीन, ग्राफिक्स जागरण।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शहर के रामतलैया क्षेत्र में पांच सौ के अधजले नोटों की पालीथिन मिली है। सभी नोट प्रचलित जैसे हैं। चार सितंबर को मोहल्ले के चार लोग मछली पकड़ रहे थे। पॉलिथीन उनके जाल में फंस गई।

    रविवार को जानकारी मिलने पर पुलिस ने पॉलिथीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नोटों को जलाकर फेंका गया है अथवा किसी तरह जल गए हैं? यह स्पष्ट नहीं है। तालाब काफी बड़ा है।

    तालाब में मछली पकड़ रहे थे तीन बच्चे और एक युवा

    ढक्का कुंदनपुर और सूर्य नगर के तीन बच्चे और एक युवा चार दिन पहले तालाब में मछली पकड़ रहे थे। पॉलिथीन के जाल में फंसने पर उन्होंने निकालकर देखा तो उसमें पांच सौ के नोट भरे थे। सभी का आधे से ज्यादा हिस्सा जला हुआ था। तालाब में पड़े होने की वजह से वह भीग गए थे। गोपनीय तरीके से वह घर ले आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपस में बंटवारा कर लिया नोटाें का

    नोटों को आपस में बांट लिया। युवक नोटों को छत पर सुखा रहा था। किसी पड़ोसी के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिल गई। रामतलैया चौकी पुलिस ने जाकर चारों लोगों के घर जाकर पूछताछ की, तो उन्होंने पूरा घटनाक्रम बता दिया। साथ ही नोटों से भरी पॉलिथीन भी पुलिस को सौंप दी।

    ये भी पढ़ेंः Amangarh Tiger Reserve: सीएम योगी के प्रयास से रुकेगा वन्यजीव व इंसानी संघर्ष!, सफारी से बाहर नहीं जाएंगे बाघ

    नोटों से भरा बोरा होने की उड़ी अफवाह

    अफवाह यह भी उड़ी थी कि नोटों से भरा बोरा है और उसमें दो हजार के नोट भी हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आशंका है कि नोट नकली भी हो सकते हैं। पकड़े जाने के डर से उन्हें जलाकर तालाब में फेंक दिया हो। इसके अलावा किसी लूट अथवा चोरी के माल बंटवारे में विवाद होने पर भी उन्हें जलाने की आशंका जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः Bareilly News: लाखों का खर्चा कर विदा की बेटी, सुहागरात में नामर्द निकला पति, केस दर्ज हुआ तो खुला एक और राज

    कई बार पकड़ी जा चुकी नकली नोटों की खेप

    जिला नकली नोट बनाने का भी अड्डा रहा है। पांच साल में नकली नोट के साथ कई आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है। इनका नेटवर्क पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल तक फैला मिला है।

    • 20 जून 2021 को मूंढापांडे पुलिस ने दो आरोपितों के पास से सात हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। आरोपितों ने पेट्रोल पंप पर नोट चलाने का प्रयास किया था।
    • फरवरी 2021 में अमरोहा पुलिस ने नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी थी।
    • गलशहीद क्षेत्र में 13 मई, 2019 को एक लाख 32 हजार के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
    • नोएडा पुलिस ने नौ फरवरी 2018 चार आरोपितों को 5.94 लाख रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था।
    • पकड़े गए चारों आरोपित मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के थे।
    • इन आरोपितों में डा.नफीस दो बार नकली नोट के पास पकड़ा गया था।
    • कटघर थाना क्षेत्र में 15 जून 2017 को 15 हजार रुपये के नकली नोट के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया था।
    • भोजपुर में दो भाई-बहन ही नकली नोट बनाने में लिप्त मिले हैं।

    मझोला के थानाध्यक्ष संजय पांचाल का कहना है कि जांच की जा रही है कि ये नोट कहां से आए हैं।