मुरादाबाद में गोकशी के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने एक कुंतल मांस भी किया बरामद
मूंढापांडे थाने की पुलिस ने गोकशी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर एक क्विंटल मांस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने गोकशी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर एक क्विंटल मांस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी नवाब सिह ने बताया कि सूचना मिली थी कुछ लोग सिरसखेड़ा में पशुओं का कटान कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद दो आरोपितों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम आलम और मोहसिन बताए हैं। दोनों आरोपित मूंढापांडे के सिरसखेड़ा गांव निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 100 किलोग्राम मीट और पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार : मूंढापांडे थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना मूंढापांडे में रहने वाली एक युवती ने 26 जून को मूंढापांडे थाने में आरोपित लालू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपित ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। आरोपित ने मोबाइल से पीड़िता के फोटो खींच लिए। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित लालू को गिरफ्तार कर लिया।
सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोपित गिरफ्तार : रामपुर के मिलक में सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित ग्राम गदईया निवासी विनोद पर प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में मारपीट कर सरकार कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।