विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moradabad News: तीन सगे भाइयों को पांच साल की कैद, घर में घुसकर क‍िया था हमला

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 22 Aug 2023 10:51 PM (IST)

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के पीरगैब मुहल्ला निवासी नवाब दूल्हा ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी ताहिर वसीम और अकरम के ...और पढ़ें

कोर्ट ने तीन सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
कोर्ट ने तीन सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। आवास पर कब्जे को लेकर मुगलपुरा में मारपीट की गई थी। आरोपितों ने घर में घुसकर हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीन सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ तीनों पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

घर में घुसकर क‍िया था हमला

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के पीरगैब मुहल्ला निवासी नवाब दूल्हा ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी ताहिर, वसीम और अकरम के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनको आरोप था कि 17 मार्च 2011 को तीनों आरोपितों ने घर में घुसकर हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सचिन कुमार दीक्षित की कोर्ट में चल रही थी।

तीनों भाइयों को पांच साल की सजा 

सहायक अभियोजन अधिकारी शैलेश शेखर ने कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपित तीनों भाइयों को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।