विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moradabad : ट्रैक्टर से सड़क की खुदाई करना पड़ गया भारी; पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई

By Mohd SalmanEdited By: Mohammed Ammar
Published: Tue, 22 Aug 2023 09:54 PM (IST)

भोजपुर के वार्ड नंबर 7 रब्बानी मस्जिद के सामने दो साल पहले नगर पंचायत की तरफ से सरकारी सड़क डलवाई ...और पढ़ें

Moradabad : ट्रैक्टर से सड़क की खुदाई करना पड़ गया भारी; पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई
Moradabad : ट्रैक्टर से सड़क की खुदाई करना पड़ गया भारी; पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई

संवाद सहयोगी, भोजपुर : वार्ड नंबर 7 में गुस्साए किसान ने ट्रैक्टर कल्टीवेटर से सड़क की खुदाई कर दी। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सड़क की खुदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान में लेकर भोजपुर अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह को दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

भोजपुर के वार्ड नंबर 7 रब्बानी मस्जिद के सामने दो साल पहले नगर पंचायत की तरफ से सरकारी सड़क डलवाई गई थी। सड़क डालने के बाद वहां रह रहे मकान मालिकों ने रास्ते की तरफ को दरवाजा खोल लिया। जिसके विरोध में किसान जिले हसन अपने सहयोगियों के साथ लगातार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहा था।

इससे दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल था। इसी बात को लेकर किसान जिले हसन ने अपनी मौजूदगी में पुत्र से ट्रैक्टर कल्टीवेटर से मंगलवार की सुबह 6:00 बजे सड़क खुदवा डाली। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया मुख्य आरोपित जिले हसन, उसके पुत्र और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।