Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pramod Krishnam: '171 फीट की ऊंचाई व 4.50 एकड़ में बनेगा श्रीकल्कि धाम, भगवान विष्णु के 10 अवतारों के होंगे गर्भगृह'

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 11:55 AM (IST)

    Pramod Krishnam श्री कल्कि धाम में भगवान विष्णु के 10 अवतारों के अलग-अलग गर्भगृह होंगे। यह दुनिया का पहला ऐसा धाम होगा जो भगवान श्रीकल्कि के अवतार से पहले बन रहा है। श्रीकल्कि धाम का निर्माण नागर शैली में हो रहा है और इसमें लोहा व स्टील का इस्तेमाल नहीं होगा। 21 मार्च 2025 से विधिवत रूप से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    Hero Image
    मुरादाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान श्रीकल्कि धाम की जानकारी देते कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णम मुरादाबाद एक होटल में पहुंचे। उन्होंने श्रीकल्कि धाम के निर्माण संबंधी चर्चा की। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि दुनिया का पहला धाम होगा जो भगवान श्रीकल्कि के अवतार से पहले बन रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास के बाद श्रीकल्कि धाम का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। श्रीकल्कि धाम का निर्माण नागर शैली में हो रहा है। कल्कि धाम के निर्माण में लोहा व स्टील इस्तेमाल नहीं होगा।

    21 मार्च 2025 से विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य

    श्री कल्कि धाम का निर्माण वंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थर से होगा। इसी पत्थर से श्री राम मंदिर, सोमनाथ और अक्षरधाम मंदिर बने हैं। कल्कि धाम 4.50 एकड़ में बनेगा। इसकी ऊंचाई 171 फीट होगी। भगवान विष्णु के दस अवतारों के 10 अलग-अलग गर्भगृह होंगे। 11 गर्भ ग्रह माता वैष्णो देवी का होगा। क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार लेने के बाद मां वैष्णो देवी स्त्री के रूप में प्रकट होंगी और भगवान विष्णु का वरण करेंगी। कल्किधाम का निर्माण विधिवत रूप से 21 मार्च से शुरू हो जाएगा।

    श्रीकल्कि धाम में वेद विद्यापीठम और अस्पताल की भी स्थापना

    प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम मंदिर की खोदाई का कार्य राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों हुई थी। जिसका फाउंडेशन 21 फीट खोदकर पत्थर भरा गया है। तीन मंडप होंगे, जिसमें 2500 लोग रुक सकेंगे। 4.50 एकड़ में बनने वाले श्रीकल्कि धाम में वेद विद्यापीठम और अस्पताल की स्थापना होगी। विश्व स्तरीय लाइब्रेरी बनेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में अभी तक शरीर पर शोध होता है लेकिन, श्री कल्कि अस्पताल में आत्मा पर शोध होगा

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir Time: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बदला दर्शन और भोगराग सेवा के समय, अब इस टाइम खुलेंगे पट

    ये भी पढ़ेंः संभल में हर्षा रिछारिया बोलीं, 'हिंदुओं का पक्ष व उनकी बात रखने वाली सिर्फ एक पार्टी, सनातन सिखाता है फूल फेंकना'

    रंग किसी भी सम्प्रदाय विशेष के नहीं

    संभल में जामा मस्जिद का रंग भगवा करने की मांग की जा रही है। इस सवाल पर प्रमोद कृष्णम बोले कि रंग किसी सम्प्रदाय से जुड़े हुए नहीं हैं। सभी रंग सभी सम्प्रदायों के लिए एक समान हैं। कांग्रेस के भविष्य पर बोले कि कांग्रेस की दुकान बंद हो चुकी है। जब तक राहुल हैं कांग्रेस नहीं पनप सकती। कांग्रेस राहुल को हटा नहीं सकती और कांग्रेस पनप नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राहुल को भारतीय संस्कृति, भारतीय समाज की समझ नहीं है।