सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- Har Ghar Tiranga Abhiyan भाजपा की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी
Har Ghar Tiranga Abhiyan सम्भल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा अभियान भाजपा की लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी तैयारी है।
जागरण संवाददाता, सम्भल। Har Ghar Tiranga Abhiyan : सम्भल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burq) ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक बार फिर भाजपा (BJP) पर हमला बोला है। सपा सांसद (Samajwadi Party MP) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का हर घर तिरंगा अभियान भाजपा की लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी तैयारी है।
मीडिया से बात करते हुए सपा (Samajwadi Party) सांसद बर्क ने कहा कि भाजपाई आज हर किसी के हाथ में तिरंगा देकर रैली निकलवा रहे हैं। तिरंगे से किसे प्यार नहीं है। लोग स्वेच्छा से तिरंगा लगाते हैं। भाजपा की नीयत तिरंगा यात्रा को लेकर साफ नहीं है। भाजपा का तिरंगा यात्रा के पीछे सिर्फ एक ही मकसद है। वह ये कि बस उनकी पार्टी को फायदा पहुंचे।
बर्क ने कहा कि तिरंगे की मुखालफत कौन कर रहा है। भाजपा सिर्फ तिरंगा यात्रा के जरिए अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना चाहती है और इसके जरिए अपनी ताकत दिखाना चाहती है। सपा सांसद ने भाजपा पर तिरंगे को लेकर सियासत करने का भी आरोप लगाया। कहा कि तिरंगे का इस्तेमाल सियासत के लिए नहीं करना चाहिए। तिरंगा हर हिंदुस्तानी के सिर का ताज है।
मीडिया से बात करते समय सपा सांसद ने आरएसएस पर भी हमला बोला। कहा कि आप नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है।क्या वहां तिरंगा लगा है। क्या वहां कभी तिरंगा लगाया जाता है। जब देश को आजाद कराने की लड़ाई चल रही थी तब ये आरएसएस के लोग कहीं गायब थे। देश को आजाद कराने के लिए हिंदू-मुसलमान ने मिलकर लड़ाई लड़ी। आदमी की वफादारी कुर्बानी से नापी जाती है न कि तिरंगा लगाने से।
इसके पहले सपा सांसद ने दिल्ली में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर टिप्पणी की थी। कहा था कि तिरंगा मुल्क का झंडा है, इसे हर घर पर क्यों फहराएं। इसे लगाना और न लगाना व्यक्ति की अपनी मर्जी है। इसके लिए कोई अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए। इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने उन्हें करारा जवाब दिया था।