Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा रूप, नए कोच में यात्रियों की हर सुविधा का रखा जाएगा ख्याल

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 02:12 PM (IST)

    Sampark Kranti Express Trains उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बाहर से देवभूमि की छाप दिखाई देगी। इसके साथ ही पुराने कोच के स्थान पर आधुनिक सुव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Sampark Kranti Express Trains : पुराने कोच को हटाकर लगाए जाएंगे नए कोच

    मुरादाबाद, जेएनएन। Sampark Kranti Express Trains : उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बाहर से देवभूमि की छाप दिखाई देगी। इसके साथ ही पुराने कोच के स्थान पर आधुनिक सुविधा वाले लगाए जाएंगे। देश भर की 22 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सुधार किया जाना है। इसमें मुरादाबाद मंडल की उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी शामिल है।

    रेलवे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों के पुराने कोच हटाने जा रहा है। इसके साथ ही ट्रेन देखकर राज्य की पहचान कराने की योजना बनायी है। इसके लिए पुराने कोच के स्थान पर नए कोच लगाने की योजना बनायी है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कोच के बाहर उस राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थल, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल चित्र बनाए जाएंगे।

    उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच के बाहर देवभूमि के चित्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा 22 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के नए कोच में उस राज्य के प्रमुख स्थल के चित्र बनाए जा रहे है। रेल मंत्रालय के ट्वीट में एक संपर्क क्रांति के लिए तैयार कोच में बने फोटो ट्वीट किया है। पुराने कोच स्थान पर एलएचबी कोच लगाया जाएगा। जिससे सीट की संख्या बढ़ जाएगी। उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एसी व नान एसी चेयरकार है, इसमें सुधार किया जाना है। जिस संपर्क क्रांति में बर्थ की व्यवस्था है, उसका भी सुधार किया जाएगा।

    कलक्ट्रेट में 50 छात्रों को मिला स्मार्ट फोन : कलक्ट्रेट सभागार में 50 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के हाथों से मिला। वर्ष 2021-22 सत्र के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे जा रहे हैं। उसी के तहत मंगलवार को तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत आरकेटी प्राइवेट लिमिटेड नूरपुर जिला मुरादाबाद के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन मिले।

    स्मार्ट फोन पाकर चेहरे खिल उठे। स्मार्ट फोन से छात्र-छात्राएं तकनीकी की पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान कौशल विकास संस्था से सुमित विश्नोई एवं डीआइओएस अरुण कुमार दुबे मौजूद रहे। डीआइओएस अरुण कुमार दुबे ने बताया कि छूटे हुए छात्रों को स्मार्ट फोन बांटे जा रहे हैं।