Sambhal UP Board 12th Result : इंटरमीडिएट में सक्षम वार्ष्णेय ने सम्भल जिले में किया टॉप, प्राप्त किए 89.20 प्रतिशत अंक
Sambhal UP Board 12th Result 2022 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में चन्दौसी के सक्षम वार्ष्णेय ने सम्भल जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किए। चन्दौस ...और पढ़ें

सम्भल, जेएनएन। Sambhal UP Board 12th Result 2022 : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में चन्दौसी के सक्षम वार्ष्णेय ने सम्भल जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किए। चन्दौसी इंटर कॉलेज के सक्षम ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर चन्दौसी के ओमप्रकाश रहे हैं। राजेश कुमार एस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चन्दौसी के ओमप्रकाश ने 87.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर आयुषी दीक्षित रहीं। जगदीश सरन सर्राफ एसएसएम इंटर कॉलेज चन्दौसी की आयुषी ने 86.60 प्रतिशत अंक हासिल करके यह सफलता हासिल की है।
सम्भल के इंटरमीडिएट टॉपर
1 - सक्षम वार्ष्णेय - चन्दौसी इंटर कालेज चन्दौसी - 89.20
2 - ओमप्रकाश - राजेश कुमार एस विद्या मंदिर इंटर कालेज चन्दौसी - 87.60
3 - आयुषी दीक्षित - जगदीश सरन सर्राफ एसएसएम इंटर कालेज चन्दौसी - 86.60
4 - ऋषभ चौधरी - राजेश कुमार एस विद्या मंदिर इंटर कालेज चन्दौसी - 86.20
5 - प्रेरणा - हीरा देवी तोता राम कन्या इंटर कालेज बहजोई - 86.00
6 - रिद्धि शर्मा - बीएम गर्ल्स इंटर कालेज चन्दौसी - 85.80
7 - विशाखा - एचबीएम इंटर कालेज बराही सम्भल - 85.60
8 - धर्मेश - राजेश कुमार एस विद्या मंदिर इंटर कालेज चन्दौसी - 85.40
9 - खुशवीर सिंह - पीएस इंटर कालेज पाठकपुर बहजोई - 85.00
10- रोहित कुमार - खुशी इंटर कालेज पेली सम्भल - 84.60
10 - सुरेंद्र - केएमएमएएसवी मंदिर इंटर कालेज बहजोई - 84.60
10- सुधांशू - महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कालेज लधनपुर सम्भल- 84.60

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।