विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सपा विधायक का बड़ा बयान, फहीम इरफान बोले- 'श्री राम के आदर्श को...'

Published: Mon, 22 Jan 2024 11:08 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM (GMT+05:30)

UP Politics सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान ने सोमवार को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर विधानसभा क्षेत्र के कई ...और पढ़ें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सपा विधायक का बड़ा बयान, फहीम इरफान बोले- 'श्री राम के आदर्श को...'
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सपा विधायक का बड़ा बयान, फहीम इरफान बोले- 'श्री राम के आदर्श को...'

संवाद सूत्र, बिलारी। सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान ने सोमवार को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर विधानसभा क्षेत्र के कई धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करते हुए भाईचारे का संदेश दिया। सपा विधायक ने कहा- सभी लोग 'श्रीराम के आदर्श को अपनाएं'

सपा विधायक टांडा अमरपुर की शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके बाद कई ग्रामों में आयोजित भंडारे में शामिल हुए। गुलड़िया में राम दरबार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही नगर में राजेश प्रजापति के प्रतिष्ठान पर सुंदरकांड व भंडारे में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सभी लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष चिराग अग्रवाल, रामबाबू यादव, विश्वजीत सिंह यादव, रूप किशोर कश्यप, प्रशांत गुप्ता, अरविंद सिंह आदि रहे।

इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल, यूनिफार्म को लेकर BSA ने दिया बड़ा आदेश