विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल, यूनिफार्म को लेकर BSA ने दिया बड़ा आदेश

Published: Mon, 22 Jan 2024 10:14 PM (IST)

शीतलहर व गलन को देखते हुए आठवीं तक के विद्यालयों में मंगलवार से पढ़ाई शुरू होगी मगर समय बदल जाएगा। ...और पढ़ें

यूपी के इस जिले में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल, यूनिफार्म को लेकर BSA ने दिया बड़ा आदेश
यूपी के इस जिले में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल, यूनिफार्म को लेकर BSA ने दिया बड़ा आदेश

जागरण संवाददाता, हाथरस। शीतलहर व गलन को देखते हुए आठवीं तक के विद्यालयों में मंगलवार से पढ़ाई शुरू होगी, मगर समय बदल जाएगा। अब सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्यालय खुलेंगे। इस दौरान सर्दी से बचने के सभी इंतजाम विद्यालय संचालकों को करने होंगे। सभी विद्यालयों में यूनिफार्म की पाबंदी नहीं होगी। यह निर्देश बीएसए ने सभी विद्यालय संचालकों को दिए हैं।

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए आठवीं तक के विद्यालय 26 दिसंबर से बंद चल रहे हैं। मंगलवार को इन विद्यालयों को खोला जा रहा है। इसमें भी यह विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही शिक्षण कार्य के लिए खुलेंगे। इनमें बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित, मान्यता प्राप्त जूनियर तक के विद्यालय शामिल हैं।

यूनिफार्म को लेकर नहीं है पाबंदी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने निर्देश दिया है कि बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए कक्षाओं में खिड़कियों को बंद रखें, खुले में न बिठाएं, यूनिफार्म पहनकर आने के लिए बच्चों को बाध्य न करें, कोई भी गर्म कपड़े पहनकर बच्चे आ सकेंगे।

बच्चों के संबंध किसी भी प्रकार की परेशानी परिलक्षित होने पर तुरन्त प्राथमिक चिकित्सा दिलाते हुए अभिभावकों को सूचित कर बच्चे को उनके घर भेज देंगे। इन आदेशों की जानकारी सभी अभिभावकों को देंगे। बीएसए ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अवेहलना करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: माथे पर पन्ना और हीरे का रामानंदीय तिलक, कानों में कुंडल-मुक्ताहार; कुछ ऐसी बोलती आंखों वाली है रामलला की प्रतिमा