Rampur lok Sabha By Election 2022 Live : हिजाब पहनकर फर्जी मतदान करने आई महिला को अधिकारियों ने पकड़ा
Rampur Seat Lok Sabha Election Live News Updates : लोकसभा उप चुनाव में फर्जी मतदान की कोशिश कर रही महिला को अधिकारियों ने पकड़ लिया। महिला अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी। अधिकारियों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। गुरुवार को जिले में लोकसभा उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा था।

जागरण संवाददाता, रामपुर। Rampur Seat Lok Sabha Election Live News Updates : लोकसभा उप चुनाव में फर्जी मतदान की कोशिश कर रही महिला को अधिकारियों ने पकड़ लिया। महिला अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी। अधिकारियों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। गुरुवार को जिले में लोकसभा उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा था।
दोपहर करीब ढाई बजे बिलासपुर के मुहल्ला बिसारतनगर स्थित गन्ना विकास सहकारी समिति में बने मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे थे। यहां महिला मतदाताओं की अलग लाइन लगी थी, जबकि पुरुष मतदाताओं की अलग लाइन थी।
इसी दौरान उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी और सीओ अरुण कुमार सिंह निरीक्षण के लिए पहुंच गए। महिलाओं की लाइन में लगी एक बुर्कानशीन महिला को देखकर उन्हें शक हुआ। महिला सिपाही को बुलाकर महिला के चेहरे का मिलान वोटर आइडी कार्ड पर लगे फोटो से करने को कहा। सिपाही महिला को अलग ले गई।
चेहरे से हिजाब हटाकर देखा तो आइडी कार्ड के फोटो से मिलान नहीं हो सका। इस पर अधिकारियों ने महिला से पूछताछ की। उप जिलाधिकारी ने बताया कि महिला टांडा हुरमतनगर की रहने वाली है। उसने बताया कि वह अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी।
महिला का कहना है कि जेठानी मायके गई है। उसका वोट डालने के लिए सास-ससुर ने उसे भेजा था। फिलहाल महिला को बिलासपुर कोतवाली भिजवा दिया है। उसके खिलाफ मतदान के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में काफी धीमा मतदान हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक 32.19 प्रतिशत लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें स्वार विधानसभा क्षेत्र में 32.30, चमरौआ में 34.17, बिलासपुर में 35.70, रामपुर शहर में सबसे कम 27.50 और मिलक शाहबाद क्षेत्र में 32.13 लोगों ने मतदान किया। यूपी सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के क्षेत्र बिलासपुर में अभी तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।

रामपुर। लोकसभा उप चुनाव में फर्जी मतदान की कोशिश कर रही महिला को अधिकारियों ने पकड़ लिया। महिला अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी। अधिकारियों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। गुरुवार को जिले में लोकसभा उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे बिलासपुर के मुहल्ला बिसारतनगर स्थित गन्ना विकास सहकारी समिति में बने मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे थे। यहां महिला मतदाताओं की अलग लाइन लगी थी, जबकि पुरुष मतदाताओं की अलग लाइन थी। इसी दौरान उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी और सीओ अरुण कुमार सिंह निरीक्षण के लिए पहुंच गए। महिलाओं की लाइन में लगी एक बुर्कानशीन महिला को देखकर उन्हें शक हुआ। महिला सिपाही को बुलाकर महिला के चेहरे का मिलान वोटर आइडी कार्ड पर लगे फोटो से करने को कहा। सिपाही महिला को अलग ले गई। चेहरे से हिजाब हटाकर देखा तो आइडी कार्ड के फोटो से मिलान नहीं हो सका। इस पर अधिकारियों ने महिला से पूछताछ की। उप जिलाधिकारी ने बताया कि महिला टांडा हुरमतनगर की रहने वाली है। उसने बताया कि वह अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी। महिला का कहना है कि जेठानी मायके गई है। उसका वोट डालने के लिए सास-ससुर ने उसे भेजा था। फिलहाल महिला को बिलासपुर कोतवाली भिजवा दिया है। उसके खिलाफ मतदान के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
रामपुर। बीएलओ ने लगाया भाजपा नेताओं पर मारपीट का आरोप। भाजपा नेताओं ने बीएलओ पर लगाया मतदाता पर्ची ना बांटने का आरोप। घटना नगर के बूथ संख्या 396 की है। सूचना पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह और सीओ धर्म सिंह मार्छाल पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बीएलओ और भाजपा नेताओं से मामले की जानकारी ले रहे हैं। नगर स्थित रेशम प्यारी आदर्श बालिका इंटर कालेज में पोलिंग बूथ पर भाजपा नेता और खाता चिंतामन निवासी बीएलओ राजबहादुर के बीच गाली गलौज और मारपीट हो गई। जिसके बाद बीएलओ नाराज होकर अपने घर चला गया। सूचना पर एसडीएम और सीओ पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बीएलओ को फोन कर पोलिंग बूथ पहुंचने का आदेश दिया।

रामपुर। जनपद की चमरौधा विधानसभा सीट से सपा विधायक अब्दुल सलाम लोकसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब्दुल सलाम ने जूनियर हाई स्कूल में बने बूथ पर अपना वेट डाला।

रामपुर। शहर विधायक आजम खां की पत्नी व पूर्व विधायक तजीन फात्मा ने गुरुवार को रजा डिग्री कालेज के बूथ पर पहुंच कर मतदान किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा के प्रत्याशी के जीतने पर विकास व भाई चारे को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए मतदान सुस्त होने की वजह के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि प्रशासन वोट का प्रयोग नही करने दे रहा है। कहीं वोटर को रोका जा रहा है। कहीं भगाया जा रहा है। कहीं लाठीचार्ज किया जा रहा है। इसकी शिकायत प्रेक्षक से की गई है।
रामपुर। रामपुर में उपचुनाव का मतदान काफी धीमा चल रहा है। दोपहर एक बजे तक सिर्फ 26.39 प्रतिशत ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिले में 17 लाख मतदाता, जिनमें से अभी तक 450339 लोगों ने ही मतदान किया है। रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कुछ छह प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी और सपा प्रत्याशी आसिम राजा शामिल हैंं। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। सभी केंद्रों पर फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

रामपुर। शहर में मुहल्ला सराय जहाँगीर के वोट राजकीय जुल्फिकार इंटर कालेज बालिका बूथ पर पड़ रहे हैं। इस मुहल्ले के नन्हे वोट डालने के लिए कालेज गेट पर पहुंचे तो उनके पास पर्ची उनकी पत्नी नजराना की थी। इस पर गेट पर तैनात बीएलओ ने उन्हें वापस लौटा दिया। इस पर नन्हे को बैरंग लौटना पड़ा। बाद में वह करीब एक घण्टे बाद अपने नाम की पर्ची लेकर पहुंचे तब वह अंदर कक्ष में पहुंचकर ईवीएम का बटन दबाकर वोट दे सके।
रामपुर। उपचुनाव में वोट ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक बात करें तो 20 प्रतिशत लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। रामपुर जिले के ज्यादातर बूथों पर सुबह से लेकर अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है। इन पर एक भी वोट नहीं डाला गया।
रामपुर लोकसभा उपचुनाव का सुबह 11 बजे तक का प्रतिशत 18.81
34 स्वार - 18.62
35 चमरोआ- 19.87
36 बिलासपुर - 21.90
37 रामपुर शहर - 13.50
38 मिलक-शाहबाद - 20.86
रामपुर। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान कई मतदान अधिकारियों ने अपनी डयूटी कटवाने के लिए भरसक प्रयास किया। लेकिन, उन्हें जिलाधिकारी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर वे हतप्रभ रह गए। रामपुर में लोकसभा उप चुनाव के लिए 23 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए बुधवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान कई मतदान अधिकारी ऐसे भी पहुंचे जिनकी पति-पत्नी दोनों की डयूटी लगी थी और उनके छोटे बच्चे भी थे। सुनीता नाम की मतदान अधिकारी डीएम के पास पहुंची और अपना दुखड़ा सुनाया। बताया कि उसके पति और उसकी भी चुनाव में डयूटी लगी है। इसलिए किसी एक की डयूटी काट दी जाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी पत्नी भी सरकारी अधिकारी हैं। उनका साढ़े चार साल का बच्चा भी है, फिर भी वह डयूटी कर रहे हैं। डीएम का यह जवाब सुनकर मतदान अधिकारी हतप्रभ रह गए और किसी की डयूटी नहीं कट सकी।

रामपुर। जिले में गुरुवार को लोकसभा उपचुनाव का मतदान होना है। इसमें युवाओं के साथ ही 100 की उम्र पार कर चुके मतदाता भी हिस्सा लेगें। जिले में ऐसे मतदाता 605 हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1706590 है। उपचुनाव में ये सभी अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता 20 से 29 आयु वाले हैं। उनकी संख्या 453105 है। सबसे कम सख्या 100 प्लस वाले मतदाताओं की मात्र 605 है। इनमें सबसे ज्यादा 271 मतदाता मिलक तो 122 चमरौआ विधान सभा क्षेत्र के हैं। जबकि सबसे कम 45 बिलासपुर तो स्वार विधानसभा क्षेत्र के 61 हैं। शहर विधान सभा क्षेत्र में 100 प्लस आयु वाले मतदाता 106 हैं। सबसे ज्यादा वाले मतदाताओं में दूसरे नंबर पर 30 से 39 आयु वाले 341637 हैं। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता रामपुर शहर के एक लाख सात हजार से अधिक हैं। (विस्तृत खबर के लिए क्लिक करें)
रामपुर। बीएलओ की लापरवाही की वजह से वोटर पर्चियां मतदाताओं के घरों तक नहीं पहुंच पाई हैं। जिस पर नाराज लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए लापरवाह बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।नगर के मुहल्ला शीरी मियां निवासी सुजात खां के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की। मतदाताओं ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि नगर में तैनात बीएलओ द्वारा अपने कार्य में पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है। बीएलओ ने एक भी मतदाता की वोटर पर्ची उसके घर या उसके परिवार के किसी सदस्य तक नहीं पहुंचाई है। जब मतदाताओं ने बीएलओ के पास जाकर उनसे वोटर पर्चियों के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। उसने टाल-मटोल करते हुए मामले से पल्ला झाड़ दिया। बताया कि पर्चियां न मिल पाने की वजह से मतदान काफी प्रभावित होता है। केन्द्रों पर भी उन्हें पर्चियां उपलब्ध नहीं करवाई जाती हैं। जिसकी वजह से लोग अपने मत का प्रयोग करने नहीं जाते हैं। परेशानी और दिक्कत का सामना करने के बजाए लोग घरों में ही बैठे रहते हैं। इस दौरान मतदाताओं ने बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए मतदाता पर्चियां उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में मोअज्जम खां, अजय कुमार, विनोद कुमार, शांति प्रसाद, हरपाल सिंह, परेवज मामू आदि के हस्ताक्षर शामिल हैं।

रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी आसिम राजा ने सीओ सिटी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष एवं भय मुक्त चुनाव के लिए उन्हें नगर क्षेत्र से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने को कहा है। यह आरोप उनके द्वारा लोकसभा चुनाव के प्रेक्षक को दिए शिकायती पत्र में की गई है। पत्र में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। 21 की रात से अभी तक उन्हें घरों से उठाकर उन्हें थानों में बैठाया जा रहा है। चुनाव में भाग न लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सीओ सिटी की भूमिका अत्यधिक संदिग्ध होने का आरोप लगाते हुए कहा कि रात में समाजवादी पार्टी के लोगों को घरों से उठाकर थाने लाकर घंटों बैठाए रखा गया। सीओ सिटी के पद पर रहते हुए चुनाव प्रभावित करने की आशंका जताई है। सीओ सिटी का हटाकर किसी अन्य को यह जिम्मेदारी सौंपने को कहा है ताकि मतदान निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में हो सकें। इसके अलावा प्रेक्षक को एक अन्य पत्र प्रेषित कर 20 लोगों के नाम देते हुए उन्हें सैफनी, मिलक, खजुरिया, बिलासपुर , टांडा व अजीमनगर थाना पुलिस के द्वारा पकडने का आरोप लगाया है। कहा कि इससे भय का माहौल बना हुआ है। सीओ सिटी अनुज कुमार का कहना है कि लोगों को थाने बुलाकर समझाया गया ता कि मतदान के दौरान शांति बनाए रखें। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
रामपुर। पुलिस ने लोकसभा उपचुनाव में गड़बड़ी शांति भंग होने की आशंका में 16 लोगों काे गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मोहम्मद आरिफ खां अरोमा निवासी मुहल्ला विशारतनगर व हबीब खां निवासी खौंदलपुर काे शांतिभंग की आशंका में पकड़ा है। इसके अलावा खजुरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य 14 व्यक्तियों का शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जलील खां, वासिद निवासीगण गांव बमनपुरा, मुन्ने निवासी गांव सिसौना, मोहम्मद अहमद निवासी गांव रम्पुरा, इंतजार निवासी गांव मंसूरपुर, फसाहत निवासी गांव खजुरिया कलां, नाजिम, मोहम्मद इरशाद निवासीगण गांव गोधी, अय्याज, रईस अहमद, शादाब खां निवासीगण आकिलपुर, शाकुल नबी निवासी गांव सितौरा, इरफान निवासी गांव सराय कदीम, भानु प्रताप निवासी गांव चैनपुर समेत 14 व्यक्तियों काे गिरफ्तार किया गया है।
रामपुर। लोकसभा सीट रामपुर पर हो रहे उपचुनाव के मतदान में पुलिस पर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगा है। सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने यह आरोप लगाया है। इस पर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने डीआइजी शलभ माथुर से मामले की शिकायत की।
रामपुर। उपचुनाव में रामपुर नवाब खानदान के नवाब काजिम अली उर्फ नवेद मियां ने मतदान किया। रामपुर जिला पंचायत भवन स्थित बूथ पर कांग्रेसी नेता नवाब काजिम अली ने मतदान करके दूसरों से भी वोट डालने की अपील की है। बता दें कि उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।
रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र के गांव मानपुर ओझा में पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। जिसके चलते 2 घंटे तक मतदान बाधित रहा। ग्रामीणों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर मतदान शुरू करवाया और लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण शांत हुए और मतदान करने पहुंचे।

रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। लोकसभा उपचुनाव में रामपुर आजमगढ़ सीट पर भाजपा जीतेगी। गुरुवार सुबह रामपुर में वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ सबका, विकास सबका और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए बिना भेदभाव के विकास कराया है।सरकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को मिला है। इसलिए इस चुनाव में जनता खुलकर भाजपा का साथ दे रही है। सभी वर्ग भाजपा से जुड़ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार को लेकर कहा कि वहां जुगाड़ से सरकार बनी थी। जुगाड़ से सरकार बन सकती है, लेकिन चल नहीं सकती।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जिला ग्राम्य विकास संस्थान दनियापुर शंकरपुर में बने मतदान केंद्र पर डाला वोट।

जागरण संवाददाता, रामपुर। मतदाताओं का इंतजार कर रहा जिला पंचायत में बना पिंक बूथ। इस बूथ से आवास विकास कालोनी, फ्रेंड्स कालोनी, वीआइपी कालोनी के मतदाता जुड़े हैं। इसके कारण यह बूथ वीआइपी बूथ का दर्जा रखता है। यहां हर बार मतदान कम होता है। लोकसभा उप चुनाव में भी सुबह साढ़े आठ बजे यह बूथ सूना पड़ा है।
जागरण संवाददाता, रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान काफी धीमा चल रहा है। सात बजे शुरू हुए मतदान में एक घंटे बाद भी बूथों पर भीड़ नहीं दिख रही है। सभी बूथों पर चार से पांच मतदाता ही दिखाई दिए। सभी जगह शांति से मतदान हो रहा है। अब मतदान बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
जागरण संवाददाता, रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी दनियापुर शंकरपुर में बने मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के इस्तीफा देने से रिक्त हुई लोकसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है। सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस बार मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं। 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 25 जोनल मजिस्ट्रेट क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला भी पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण पर निकल गए हैं।
रामपुर लोकसभा सीट पर 1706590 मतदाता हैं। शुरुआत में मतदान केंद्रों पर भीड़ नजर नहीं आ रही है। इक्का-दुक्का लोग ही वोट डालने के लिए घर से निकले हैं। हालांकि मतदान केंद्रों से थोड़ी दूरी पर राजनीतिक दलों के शिविर लगे हैं, जहां कार्यकर्ता मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सुबह आठ बजे दनियापुर शंकरपुर में मतदान करेंगे, जबकि सपा नेता आजम खां राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में बने बूथ पर वोट डालेंगे। चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी और समाजवादी पार्टी के आसिम राजा के बीच मुकाबला है।

जिले के पुलिस बल के अलावा बाहरी जिलों से 18 हजार पुलिस कर्मी रामपुर आए हैं, जबकि 72 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेगी। मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों की तैनात ही रहेगी। जिले की पुलिस मतदान केंद्र के अंदर नहीं लगेगी। थाने की पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में भ्रमणशील रहेगी। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी नेता का गनर शस्त्र लेकर मतदान केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर ही प्रत्याशी अपने कैंप लगा सकेंगे, लेकिन भीड़ इकटठा नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी ने फर्जी वोट डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पांच सखी बूथ भी बनेः अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. वैभव शर्मा ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सखी बूथ बनाया गया है। इन केंद्रों पर सभी मतदान कर्मी भी महिलाएं रहंगें। इन केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया है। बच्चों के लिए खिलौनों की व्यवस्था भी की गई है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
