Rampur By Election Voting : रामपुर में 605 मतदाता हैं खास, इनकी उम्र 100 के पार
Rampur Lok Sabha By Election 2022 रामपुर जिले में गुरुवार को लोकसभा उपचुनाव का मतदान होना है। इसमें युवाओं के साथ ही 100 की उम्र पार कर चुके मतदाता भी हिस्सा लेगें। जिले में ऐसे मतदाता 605 हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1706590 है।

रामपुर, (राजेश राज)। Rampur Lok Sabha By Election 2022 : रामपुर जिले में गुरुवार को लोकसभा उपचुनाव का मतदान होना है। इसमें युवाओं के साथ ही 100 की उम्र पार कर चुके मतदाता भी हिस्सा लेगें। जिले में ऐसे मतदाता 605 हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1706590 है। उपचुनाव में ये सभी अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता 20 से 29 आयु वाले हैं। उनकी संख्या 453105 है।
सबसे कम सख्या 100 प्लस वाले मतदाताओं की मात्र 605 है। इनमें सबसे ज्यादा 271 मतदाता मिलक तो 122 चमरौआ विधान सभा क्षेत्र के हैं। जबकि सबसे कम 45 बिलासपुर तो स्वार विधानसभा क्षेत्र के 61 हैं। शहर विधान सभा क्षेत्र में 100 प्लस आयु वाले मतदाता 106 हैं। सबसे ज्यादा वाले मतदाताओं में दूसरे नंबर पर 30 से 39 आयु वाले 341637 हैं। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता रामपुर शहर के एक लाख सात हजार से अधिक हैं।
93 हजार से अधिक मतदाता मिलक-शाहबाद, 88 हजार मतदाता बिलासपुर, 80 हजार चमरौआ तो सबसे कम 79171 मतदाता स्वार विधान सभा क्षेत्र के हैं। 18-19 वर्ष के मतदाता 34523 हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9114 मिलक, 7285 रामपुर शहर, 6307 बिलासपुर, 6076 चमरौआ तो सबसे कम 5741 स्वार विधान सभा क्षेत्र के हैं। 290351 मतदाता 40 से 49 आयु के हैं। इनमें सबसे अधिक 73418 रामपुर शहर, 63324 बिलासपुर, 55787 मिलक-शाहबाद, 51141 स्वार तो सबसे कम 46681 चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के हैं।
50 से 59 साल के मतदाता 248280 हैं। इनमें सबसे अधिक रामपुर शहर के 59226, मिलक के 55287, बिलासपुर के 51321, चमरौआ के 42093, स्वार विधानसभा क्षेत्र के 40353 मतदाता शामिल हैं। 60 से 69 वर्ष के कुल 143231 मतदाताओं में सबसे ज्यादा 34992 रामपुर शहर के हैं जबकि 31834 मिलक, 28298 बिलासपुर, 24725 चमरौआ व स्वार में 23342 मतदाता हैं। 80 से 89 आयु के मतदाता 18154 हैं।
इनमें चार हजार 757 मिलक, 3768 रामपुर, 3565 बिलासपुर, 3112 स्वार और 2952 चमरौआ विधानसभा के मतदाता शामिल हैं। 90 से 99 वर्ष के कुल 4362 मतदाताओं में सबसे ज्यादा मिलक के 1434 शामिल हैं। इनके अलावा 913 बिलासपुर, 751 स्वार, 610 चमरौआ, रामपुर शहर में 654 मतदाता शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।