'राहुल गांधी के रहते नहीं पनप सकती कांग्रेस', मुरादाबाद में प्रमोद कृष्णम; संभल मस्जिद की पुताई पर कही ये बात
प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के भविष्य पर बोलते हुए कहा कि पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है। जब तक पार्टी में राहुल गांधी हैं कांग्रेस नहीं पनप सकती है। कांग्रेस राहुल को हटा नहीं सकती और कांग्रेस पनप नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राहुल को भारतीय संस्कृति भारतीय समाज की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि 21 मार्च से श्रीकल्कि धाम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। कांग्रेस के भविष्य पर बोलते हुए कहा कि पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है। जब तक पार्टी में राहुल गांधी हैं, कांग्रेस नहीं पनप सकती है।
कांग्रेस राहुल को हटा नहीं सकती और कांग्रेस पनप नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राहुल को भारतीय संस्कृति, भारतीय समाज की समझ नहीं है।
संभल में जामा मस्जिद का रंग भगवा करने की मांग की जा रही है। इस सवाल पर उनका कहना था कि रंग किसी संप्रदाय से जुड़े हुए नहीं हैं। सभी रंग सभी संप्रदायों के लिए एक समान हैं। राजमहल होटल में पत्रकारों के साथ श्रीकल्कि धाम के निर्माण संबंधी चर्चा की।
बताया कि कल्किधाम का निर्माण विधिवत रूप से 21 मार्च से शुरू हो जाएगा। कहा, धाम का निर्माण नागर शैली में हो रहा है। निर्माण में लोहा व स्टील इस्तेमाल नहीं होगा।
श्रीकल्कि धाम का निर्माण वंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थर से होगा। इसी पत्थर से श्रीराम मंदिर, सोमनाथ और अक्षरधाम मंदिर बने हैं। कल्कि धाम 4.50 एकड़ में बनेगा। इसकी ऊंचाई 171 फीट होगी। भगवान विष्णु के दस अवतारों के 10 अलग-अलग गर्भगृह होंगे। 11वां गर्भगृह माता वैष्णो देवी का होगा।
तीन मंडप होंगे, जिसमें 2,500 लोग रुक सकेंगे। धाम में वेद विद्यापीठम और अस्पताल की स्थापना होगी। विश्व स्तरीय लाइब्रेरी बनेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में अभी तक शरीर पर शोध होता है, लेकिन श्री कल्कि अस्पताल में आत्मा पर शोध होगा।
21 मार्च 2025 से विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य
श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णम मुरादाबाद एक होटल में पहुंचे। उन्होंने श्रीकल्कि धाम के निर्माण संबंधी चर्चा की। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि दुनिया का पहला धाम होगा जो भगवान श्रीकल्कि के अवतार से पहले बन रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास के बाद श्रीकल्कि धाम का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।
श्रीकल्कि धाम का निर्माण नागर शैली में हो रहा है। कल्कि धाम के निर्माण में लोहा व स्टील इस्तेमाल नहीं होगा। श्री कल्कि धाम का निर्माण वंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थर से होगा। इसी पत्थर से श्री राम मंदिर, सोमनाथ और अक्षरधाम मंदिर बने हैं। कल्कि धाम 4.50 एकड़ में बनेगा। इसकी ऊंचाई 171 फीट होगी।
भगवान विष्णु के दस अवतारों के 10 अलग-अलग गर्भगृह होंगे। 11 गर्भ ग्रह माता वैष्णो देवी का होगा।क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार लेने के बाद मां वैष्णों देवी स्त्री के रूप में प्रकट होंगी और भगवान विष्णु का वरण करेंगी। कल्किधाम का निर्माण विधिवत रूप से 21 मार्च से शुरू हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।