विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Vadra Moradabad Tour : प्रियंका वाड्रा के कार्यक्रम में रामपुर से भी आएंगे कार्यकर्ता

By Narendra KumarEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 01:53 PM (IST)

Priyanka Vadra Moradabad Tour कार्यकर्ता सम्मेलन मुरादाबाद के रामलीला मैदान में होगा। सभी पदाधिकारियों को इस सम्मेलन मेंं शामिल होने ...और पढ़ें

कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर बनाई रणनीति।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर बनाई रणनीति।

मुरादाबाद जागरण संवाददाता। Priyanka Vadra Moradabad Tour : रामपुर में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर 15 नवंबर को मुरादाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाई। चौधरी असलम मियां ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा 15 को मुरादाबाद पहुंच रहीं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उन्हें सुनने के लिए संगठन के प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचना है। इसमें ज़िला कमेटी, शहर कमेटी, ब्लाक कमेटी, वार्ड कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी और ग्राम सभा अध्यक्षों को भाग लेना है। इसके अलावा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी शामिल रहेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन मुरादाबाद के रामलीला मैदान में होगा। सभी पदाधिकारियों को इस सम्मेलन में सुबह दस बजे शामिल होने के लिए कहा गया है। कहा कि प्रियंका ने प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का जो संकल्प लिया है। उससे प्रदेश सरकार हिल गई है। प्रियंका ने मोदी और योगी के गढ़ में रैली कर जनता का जो समर्थन हासिल किया है। उससे सत्ता परिवर्तन की शुरूआत हो गई है। ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने हमेशा संगठन को धार देने का काम किया है। समय समय पर संगठन को मज़बूत किया है। बैठक में शहर अध्यक्ष नोमान खां,जगमोहन मोना, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मुश्ताक अली, हाजी नादिश खां,महफूज़ मंसूरी,कुमार एकलव्य,महेन्द्र यदुवंशी,शाहबाज़ अली एडवोकेट, मोहम्मद एजाज, हाजी इदरिस, निजाम पाशा, नाज़िम अली, कल्लू प्रधान, शकील मंसूरी, रामगोपाल सैनी, सुहैल खां, वजाहत तुर्की, हसीब खां, दामोदर सिंह, अकरम सुलतान, सुशील कुमार रावत, मोहम्मद हसीब, दिव्यांश सिंघल, केके खत्री आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें :-

Aaj ka Rashifal 12 November 2021 : इन राश‍ियों के लोग आज रहेंगे उदास, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

World Pneumonia Day 2021 : इस मौसम में बच्‍चों को न‍िमोन‍िया होने का ज्‍यादा खतरा, इस तरह करें देखभाल

सांसद आजम खां के खिलाफ तीन और मुकदमों में आरोप तय, आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण देने के हैं आरोप