विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj ka Rashifal 12 November 2021 : इन राश‍ियों के लोग आज रहेंगे उदास, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

By Narendra KumarEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 06:51 AM (IST)

Aaj ka Rashifal 12 November 2021 आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान ...और पढ़ें

Aaj ka Rashifal 12 November 2021 : शेयर बाजार सामान्य रहेगा।
Aaj ka Rashifal 12 November 2021 : शेयर बाजार सामान्य रहेगा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 12 November 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि शनि ग्रह की द्वितीय राशि है। इस कारण आज मेष राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। वृष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज कमजोर रह सकता है। मिथुन राशि के प्रेमी युगल के लिए आज का द‍िन सौभाग्यदायक रहेगा। कर्क राशि के लोग आज कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैंं। सिंह राशि के लोग बाहरी भोजन से बचें। कन्या राशि के लोग आज तनाव एवं थकान का श‍िकार रहेंगे। तुला राशि के लोग आज आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। वृश्चिक राशि के लोगों को आज प्रत्येक क्षेत्र में निराशा मिलेगी। धनु राशि के लोग परिश्रम से बचेंं, स्वास्थ्य अनकूल नहीं है। मकर राशि के लोग आज निवेश कर सकते हैं। कुम्भ राश‍ि के लोगों का आज जीवनसाथी से लगाव बढ़ेगा। मीन राशि के लोगों के काम में आज रुकावट आएगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा, ज्वलनशील पदार्थ के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष-आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

वृष-आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

मिथुन-आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क-आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

सिंह -आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

कन्या-आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

तुला-आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीद-फरोख्त का विचार और कार्यक्रम रद करके घर पर ही रहेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक-आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी-प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

धनु-आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं। आप उनका स्वागत करें और आशीर्वाद प्राप्त करें। अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

मकर-आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कुम्भ-आप आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

मीन-आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आज का पंचांग 

12 नवंबर 2021

दिन -शुक्रवार

कार्तिक शुक्ल पक्ष

तिथि -अष्टमी

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:00

सूर्यास्त-17:45

नक्षत्र-धनिष्ठा

योग - ध्रृव

करण-बालव

चन्दमा राशि- कुम्भ

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -पश्चिम दिशा

पूर्ण प़चक

राहू काल -10:44से 12:05 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -11:41 से 12:29 दोपहर तक

अमृत योग -06:42से 29:31 घटी पल तक

हुताशन योग -29:31से 30:42 घटी पल तक