Naqvi in Rampur : आज रामपुर आएंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
Naqvi in Rampur केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर आएंगे। श्री नकवी शनिवार शाम छह बजे शंकरपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। भारत गार्डन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Naqvi in Rampur : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर आएंगे। श्री नकवी शनिवार शाम छह बजे शंकरपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। अगले दिन 21 नवंबर को भारत गार्डन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद और भी कई निजी कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। 22 नवंबर को सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाकियू का आंदोलन रहेगा जारी, 22 को लखनऊ में होगी रैली : भले ही प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानून वापस लेने का एलान कर दिया हो लेकिन, किसान अपना आंदोलन जारी रखेंगे। यह तब तक चलेगा जब तक संयुक्त किसान मोर्चा कोई निर्णय नहीं सुनाएगा। फिलहाल, मोर्चा की सिंधु बार्डर पर बैठक होगी। इसमें लिए गए फैसले पर ही अगला कदम उठाया जाएगा। भाकियू नेताओं की निगाहें अब फैसले पर हैं। भाकियू का आंदोलन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ही चल रहा है। उसके द्वारा ही जगह-जगह अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। अमरोहा में हाईवे किनारे स्थित जमापुर गांव में टोल प्लाजा पर यह धरना चल रहा है। जिसे अब 178 दिन हो गए हैं। भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उम्मेद सिंह ने बताया कि सरकार ने अभी केवल एक ही मांग मानी है। एमएसपी का कानून नहीं बनाया है। इसके अलावा अन्य मांगें भी अधूरी हैं। तीन कानून वापसी से अभी आंदोलन खत्म नहीं होगा। 22 नवंबर को लखनऊ में किसान रैली होगी। जिसमें कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचेंगे। सिंध बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जो भी निर्णय होगा, उस पर संगठन अमल करेगा। बहरहाल, आंदोलन खत्म होगा या नहीं, इस मसले को लेकर कार्यकर्ता बेचैन हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।