Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रयान-2 की उड़ान का गवाह बनेगा मुरादाबाद Moradabad News

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Sun, 21 Jul 2019 04:52 PM (IST)

    मुरादाबाद के मेघ मिशन चंद्रयान के शुरू होने से लेकर इसके साथ जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि यह चंद्रयान तीन हिस्से में रहेगा जिसमें आर्बिटर लैंडर और रो ...और पढ़ें

    Hero Image
    चंद्रयान-2 की उड़ान का गवाह बनेगा मुरादाबाद Moradabad News

    मुरादाबाद, जेएनएन। चांद पर नया अध्याय लिखने जा रहे चंद्रयान-2 का गवाह मुरादाबाद भी बनेगा। इस टीम का हिस्सा बनकर मुरादाबाद के मेघ भटनागर ने पूरे शहर का नाम देश-दुनिया में रोशन कर दिया है। मेघ इस टीम का अहम हिस्सा हैं और लांचिंग के बाद शुरुआती चरण से लेकर चंद्रयान के लैंड होने तक में उनकी अहम भूमिका है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिशन से जुड़े हैं मेघ

    कांशीराम नगर के रहने वाले मेघ मिशन चंद्रयान के शुरू होने से लेकर इसके साथ जुड़े हैं। वे बताते हैं कि इस मिशन के पूरा होते ही भारत अंतरिक्ष में दुनिया की चौथी ताकत बन जाएगा। दरअसल, अभी तक चांद की सतह पर उतर कर वहां परीक्षण का कार्य सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ने किया है, लेकिन अब भारत भी पहली बार इस मिशन को अंजाम देने जा रहा है। मेघ बताते हैं कि रात काउंट डाउन शुरू हो चुका है। 

    राकेट से चंद्रयान के अलग होने तक में हिस्सेदारी

    मेघ बताते हैं कि यह मिशन सिर्फ उनके लिए ही नहीं पूरे भारत के लिए अहम है। उन्होंने बताया कि चंद्रयान को राकेट जीएसएलवी मार्क-3 से चांद की सतह पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि चंद्रयान को राकेट से अलग करने और राकेट पाथ की क्वालिटी चेक करने में उनका योगदान रहेगा। उन्होंने बताया कि यह चंद्रयान तीन हिस्से में रहेगा, जिसमें आर्बिटर, लैंडर और रोवर होंगे। 

    मंगलयान में भी बतौर ट्रेनी किया है काम

    मेघ भटनागर फिलहाल तो चंद्रयान का हिस्सा हैं लेकिन, उन्होंने दो साल पहले मंगलयान में भी बतौर ट्रेनी काम किया है। यान को मंगल की सतह पर स्थापित करने वाली टीम में वे बतौर असिस्टेंट मौजूद थे।