विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान ही भूल गए मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, वीडियो वायरल

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 15 Aug 2021 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 06:20 AM (IST)

विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले मुरादाबाद के सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ...और पढ़ें

सांसद डॉ. एसटी हसन आनन फानन में कार्यक्रम खत्म करके चले गए।
सांसद डॉ. एसटी हसन आनन फानन में कार्यक्रम खत्म करके चले गए।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले मुरादाबाद के सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान ही भूल गए। पहली पंक्ति के बाद सीधे जय हे... जय हे... बोल कर उन्होंने राष्ट्रगान खत्म कर दिया। इसे लेकर पूरे शहर में चर्चाएं हैं। पूरे मामले का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

रविवार को सांसद डॉक्टर एसटी हसन स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए गलशहीद पार्क में पहुंचे थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने झंडारोहण किया। इसके बाद जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, उनके साथ खड़े लोग राष्ट्रगान गाना ही भूल गए। सांसद भी राष्ट्रगान शुरू होने के बाद जैसे ही दूसरी पंक्ति आई वहां अटक गए। इस दौरान उनके लिए असहज स्थित‍ि हो गई। उन्होंने सीधा धीरे- धीरे जय हे... जय हे …बोलना शुरू किया। बाकी लोगों ने भी सुर में सुर मिला के तुरंत राष्ट्रगान खत्म कर दिया। इसके बाद सांसद डॉ. एसटी हसन कार्यक्रम खत्म करके चले गए। सांसद के साथ हुए इस वाकये पर लोग चुटकी ले रहे हैं। सवाल यह है कि सांसद और देश को चलाने वाले लोग ही राष्ट्रगान भूल जाएंगे तो आम लोगों तक इसका क्या संदेश जाएगा। 

वीडियो तेजी हो रहा वायरल : सांसद की इस असहज स्थित‍ि का वीडियो कुछ ही देर में पूरे शहर में वायरल हो गया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान कई लोग उनकी वीडियो बना रहे थे। जब सांसद राष्ट्रगान नहीं गा पाए और कुछ ही देर में चले गए, इसके बाद यह वीडियो लोगों ने वायरल कर द‍िया। इसके बाद शहर में पूरी तरह से चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। 

मैं तो गलशहीद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुआ था। वहां डॉक्टर आसिम की टीम राष्ट्रगान गा रही थी। वे लोग राष्ट्रगान भूल गए मैंने उन्हें टोका था लेकिन उन्होंने ऐसे ही कार्यक्रम को खत्म कर दिया। मैंने कहा भी था कि दोबारा राष्ट्रगान कराओ लेकिन वे कहने लगे लोग जा चुके हैं। मुझे पूरा राष्ट्रगान याद है अभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वालों को सुनाया है।

डॉक्टर एसटी हसन, सांसद

यह भी पढ़ें :-

MDA News : स्वतंत्रता दिवस पर भी सामान ढोने में जुटे रहे कर्मचारी, नया मुरादाबाद में शिफ्ट होने लगा एमडीए कार्यालय

मुरादाबाद में किसान नेत्री पूनम पंडित, सपा जिलाध्यक्ष समेत 55 के खिलाफ मुकदमा, द‍िया था धरना

शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर तोड़ ल‍िया र‍िश्‍ता, पंचायत में भी नहीं सुलझा मामला

रकबा सुधार के लिए किसान से डेढ़ लाख रुपये की घूस मांगने पर लेखपाल निलंबित, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ने की कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।