विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर तोड़ ल‍िया र‍िश्‍ता, पंचायत में भी नहीं सुलझा मामला

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 15 Aug 2021 02:51 PM (IST)

युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और शारीरिक संबंध बना लिए। प्रेमिका गर्भवती हो गई तो ...और पढ़ें

पंचायत छोड़ कर चले गए प्रेमी व स्वजन।
पंचायत छोड़ कर चले गए प्रेमी व स्वजन।

मुरादाबाद, संवाद सूत्र। अमरोहा के जोया में युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और शारीरिक संबंध बना लिए। प्रेमिका गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने शादी से इन्‍कार कर दिया। गांव में पंचायत बैठी तो प्रेमी व स्वजन वहां भी शादी करने से साफ इन्‍कार करते हुए उठ कर चले गए। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि यहां रहने वाले युवक ने गांव की ही युवती को दो साल पहले प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बीते दो साल से वह दुष्कर्म करता आ रहा था। अब प्रेमिका तीन माह की गर्भवती है। उसने प्रेमी को गर्भवती होने की बात बताते हुए शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। प्रेमिका ने स्वजन को जानकारी दी। लिहाजा गांव में पंचायत बैठ गई। गांव में हुई पंचायत में प्रेमी व उसके स्वजन शादी करने से साफ मुकर गए। वहां से उठकर चले गए। लिहाजा प्रेमिका स्वजन के साथ कोतवाली पहुंची तथा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।