विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MDA News : स्वतंत्रता दिवस पर भी सामान ढोने में जुटे रहे कर्मचारी, नया मुरादाबाद में शिफ्ट होने लगा एमडीए कार्यालय

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 15 Aug 2021 01:37 PM (IST)

MDA news स्वतंत्रता दिवस पर भी मुरादाबाद व‍िकास प्राधिकरण के कर्मचारी सामान ढोने में जुटे रहे। हालांक‍ि दबी जुबान में ...और पढ़ें

एमडीए कार्यालय अब नया मुरादाबाद में स्‍थानांतर‍ित हो रहा है।
एमडीए कार्यालय अब नया मुरादाबाद में स्‍थानांतर‍ित हो रहा है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर भी मुरादाबाद व‍िकास प्राधिकरण के कर्मचारी सामान ढोने में जुटे रहे। हालांक‍ि दबी जुबान में वे इसका व‍िरोध जता रहे थे। उनका कहना था क‍ि आज के द‍िन उनसे काम नहीं ल‍िया जाना चाह‍िए था लेकिन, वीसी की सख्‍ती के कारण वे अपने कार्य में जुटे रहे। दरअसल एमडीए कार्यालय अब नया मुरादाबाद में स्‍थानांतर‍ित हो रहा है।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के दफ्तर को नया मुरादाबाद में शिफ्ट करने की शुरुआत हो गई है। उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता और अन्य कर्मचारियों के साथ नए दफ्तर में प्रवेश करने के साथ हवन करा चुके हैं। वीसी ने सभी विभागाध्यक्षों के प्रमुख को अपने-अपने विभाग शिफ्टिंग कराने का जिम्मेदारी दी है। विभागों की फाइलों को समेटकर शिफ्टिंग करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार से वीसी और सचिव के दफ्तर का सामान नया मुरादाबाद स्थित कार्यालय में पहुंचाया जा रहा है। रव‍िवार को 15 अगस्‍त के द‍िन भी यह स‍िलस‍िला जारी रहा। दरअसल मंडलायुक्त डाॅ. आन्जनेय कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एमडीए के दफ्तर को कांठ रोड से नया मुरादाबाद में शिफ्ट करने के लिए बेहद गंभीर हैं। हालांकि इससे पहले भी कई अफसरों ने शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन, शेड्यूल बनाकर प्रक्रिया को राेक दिया गया था। नया मुरादाबाद में हाईवे किनारे ही एमडीए का आलीशान कार्यालय बना है। उपाध्यक्ष ने शिफ्टिंग के आदेश के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की थी। कर्मचारियों का कहना था कि एमडीए दफ्तर को किसी प्राइवेट व्यक्ति को लीज आदि पर नहीं दिया जाए। एमडीए की संपत्तियों को लीज पर दिए जाने का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। वीसी ने नियमानुसार फैसला करने का आश्वासन दिया है। लेकिन, दफ्तर शिफ्टिंग जल्द से जल्द करने के लिए कहा। उपाध्यक्ष के आदेश पर एमडीए दफ्तर नया मुरादाबाद में शिफ्ट होने की कार्रवाई शुरू हो गई। संपत्ति, विधि, अर्जन, प्रवर्तन सभी विभागों की फाइलों को समेटने में दिन भर कर्मचारी जुटे रहे। कुछ फाइलों को शुक्रवार को ही नए दफ्तर में भेज दिया गया। एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि रिकार्ड रूम और अधिष्ठान का सामान पहुंच चुका है। बाकी अनुभागों के शिफ्ट होने की प्रक्रिया भी चलती रहेगी। मंगलवार से नया मुरादाबाद स्थित नए दफ्तर में ही काम होगा।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।