विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौहर ने तलाक देकर भाई और बहनोई को सौंपी बीवी, बोला- 'अपनी इच्छा पूरी कर लो, हलाला भी हो जाएगा'

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Wed, 25 Oct 2023 08:33 AM (IST)

Moradabad News कानून बनने के बाद भी तीन तलाक देने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। पिछले महीने ...और पढ़ें

शौहर ने तलाक देकर भाई और बहनोई को सौंपी बीवी, बोला- 'अपनी इच्छा पूरी कर लो, हलाला भी हो जाएगा'
शौहर ने तलाक देकर भाई और बहनोई को सौंपी बीवी, बोला- 'अपनी इच्छा पूरी कर लो, हलाला भी हो जाएगा'

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कानून बनने के बाद भी तीन तलाक देने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। पिछले महीने संभल से महिला का पति अपने घर वालों से साथ मायके आ गया। वह उसे जबरन साथ ले जाने की जिद करने लगा।

विरोध करने पर आरोपित ने तीन तलाक बोलकर उसे अपने भाई और बहनोई को सौंप दिया। कहा कि मैंने तो इसको छोड़ दिया। अब तुम अपनी इच्छा पूरी कर लो। ऐसे ही हलाला भी हो जाएगा।

मामले में पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कटघर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2022 में उसकी शादी संभल से रुकनदरी सराय से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति व सास, ननद दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगीं।

सास ने बहू के साथ की मारपीट

बहनोई और भाई आदि उस पर गलत नजर रखने लगे। पति ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। उन्हें इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देने लगे। उसने शिकायत की तो सास ने उल्टा उस पर गलत आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी और कहा कि हमारे यहां रहना है तो यह सब करना पडेगा, सभी को खुश रखना होगा। उसको बच्चा कम समय में पैदा हो गया। इन्हीं के उत्पीड़न के कारण बच्चे भी मौत हो गयी।

30 अगस्त 2023 को आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। इलाज के दौरान पता लगा कि उसको गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि वह करूला स्थित मायके में रह रही थी। इस दौरान 10 सितंबर को 2023 को पति समेत कई लोग मायके आ धमके। वे उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे।

पति ने दिया तीन तलाक

विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा। जान से मारने की नियत से दुपट्टे से गला घोटा। इतना ही नहीं पति तीन तलाक बोलकर नाता ही तोड़ लिया। बोला कि अब तू यही रह। मैंने तो तुमसे शादी धंधा कराने के इरादे से शादी की थी। पति बहनोई और अपने भाई से कहने लगा कि मैंने तो इसे तलाक दे दी है। दोनों इसके साथ अपनी इच्छा पूरी कर लो। हलाला भी हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें: अमरोहा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, बीजेपी नेता की मौत; कार हुई जलकर खाक

दोनों लोगों ने उसे जबरन पकड़कर बुरा काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़ा फाड़ने लगे। बमुश्किल आरोपितों से जान बचाकर थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।