Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad Lok Sabha Seat Result: मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा की बढ़त बरकरार, 17वें चरण में 59877 वोटों से आगे

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 02:06 PM (IST)

    Moradabad Lok Sabha Election Result मुरादाबाद लोकसभा सीट की 30 चरणों में मतगणना होनी है। पहले चरण की घोषणा हुई तो परिणाम चौंकाने वाले थे। आइएनडीआइए गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा ने पहले चरण में 97389 वोट हासिल किए। यह गिनती किए गए कुल वोटों का करीब 48 प्रतिशत था। वहीं भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को पहले चरण में 86273 वोट मिले...

    Hero Image
    मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा की बढ़त बरकरार

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Moradabad Lok Sabha Election Result: मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाता 19 मई को अपना फैसला दे चुके हैं। हालांकि जनादेश किसके पक्ष में है, थोड़ी देर में पता चल जायेगा। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनावी समर में जीत का परचम लहराने उतरे थे। इस सीट पर कुल 20,56,539 मतदाताओं में से 12,76,980 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद लोकसभा सीट की 30 चरणों में मतगणना हो रही है। मंगलवार सुबह मंडी समिति परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे रुझान आने शुरू हुए, परिणाम चौंकाने वाले थे।

    सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने पहले चरण हासिल किए 97,389 वोट

    आइएनडीआइए गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा ने पहले चरण में 97,389 वोट हासिल किए। यह गिने गए वोटों का करीब 48 प्रतिशत था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को पहले चरण में 86,273 वोट मिले, यह गिने गए वोटों का 42.89 प्रतिशत था। 13,824 वोट पाकर बहुजन समाज पार्टी के मो.इरफान पहले चरण में तीसरे नंबर पर रहे।

    इसके अलावा नौ प्रत्याशियों में से कोई भी पहले चरण में कुल गिने गए वोटों का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं कर सका। इस तरह मुरादाबाद लोकसभा सीट की 30 चरणों में मतगणना होनी है। दोपहर 12:30 बजे तक समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा को 1,67,448 वोट मिले।

    वहीं भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 1,31,528 वोट मिले। 17वें चरण तक रुचि वीरा को 239646 वोट मिले। जबकि सर्वेश सिंह 179775 वोट पाकर लगातार पिछड़ते चले गए। 

    मुरादाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा भाजपा के सर्वेश सिंह के मुकाबले 58877 वोट से बढ़त पर हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मो.इरफान को 36696वोट मिले।

    मुरादाबाद में टॉप तीन प्रत्याशियों की स्थिति 

    रुचि वीरा - समाजवादी पार्टी - 2,39,646

    कुं. सर्वेश सिंह - भारतीय जनता पार्टी - 1,79,775

    मो. इरफान  - बहुजन समाज पार्टी - 36,696

    यह भी पढ़ें- Moradabad Lok Sabha Result: मुरादाबाद से भाजपा को बड़ा झटका, सपा की रुचि वीरा ने बनाई बड़ी बढ़त

    comedy show banner
    comedy show banner