Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: गो-तस्कर को पैर में गोली मारकर पकड़ा, इंस्पेक्टर भी घायल

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 10:42 PM (IST)

    मुरादाबाद के शिवपुरी जंगल में पुलिस और गो-तस्कर कय्यूम के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें कय्यूम घायल हो गया। क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह भी घायल हुए। कय्यूम ने गुरुवार को गोकशी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    मुठभेड़ में घायल गोकशी के आरोपित कय्यूम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।जागरण

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के शिवपुरी के जंगल में शुक्रवार की शाम पुलिस की गो-तस्कर कय्यूम से मुठभेड़ हो गई। गो-तस्कर के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। थाने के क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह भी गो-तस्कर की तरफ से गई फायरिंग की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर एसपी सिटी पहुंच गए। घायलों को मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गो-तस्कर की हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया। कय्यूम ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुवार को गोकशी की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार सुबह मुंडिया मलूकपुर के लोग अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि जंगल में ईदगाह के पास पशु के अवशेष पड़े हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मुंडिया मलूकपुर समेत अन्य गांवों के लोग भी आ गए थे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार की शाम मूंढापांडे पुलिस को जानकारी मिली की गांव शिवपुरी के जंगल में गोकशी के इरादे से कुछ लोग पहुंचे हैं। जानकारी के बाद इंस्पेक्टर मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। वहां पर एक व्यक्ति बाइक के साथ खड़ा हुआ था। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

    पुलिस की गोली गो-तस्कर के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। जबकि गो-तस्कर की तरफ से की गई फायरिंग की चपेट में आकर थाने के इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह भी घायल हो गए। सूचना पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में गो-तस्कर ने अपना नाम कय्यूम निवासी खानपुर लकी बताया। इसने स्वीकार किया है कि गुुरुवार को साथियों संग मिलकर गोकशी की थी। शुक्रवार को शाम फिर से गाेकशी के इरादे से गुजरे थे। कय्यूम पहुंच गया था। अन्य गो-तस्कर भी पहुंच रहे थे। इसके कब्जे से गोकशी करने के उपकरण, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

    यह भी पढ़ें- ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 10 लाख ठगे, पत‍ि-पत्नी समेत छह के खिलाफ FIR