Deh Vyapar: मुरादाबाद से दिल्ली तक फैला देह व्यापार का जाल, सरगना है सचिन; पहली रात हर लड़की को...
Deh Vyapar News मुरादाबाद में देह व्यापार गिरोह का सरगना सचिन लड़कियों को रेलवे स्टेशन से अपने जाल में फंसाता था। वह लड़कियों को दुल्हन की तरह सजाकर दुष्कर्म करता था। भागने की कोशिश करने पर उन्हें यातनाएं दी जाती थीं और भूखा रखा जाता था। गिरोह कुछ दिन देह व्यापार कराता था और फिर लड़कियों की शादी करा देता था।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। देह व्यापार गिरोह के सरगना सचिन ने मुरादाबाद से लेकर दिल्ली तक जाल फैला रखा है। पीड़ित तीनों लड़कियों ने जिस तरह से दरिंदों की खौफनाक कहानी बयां की है। उससे लड़कियों की तस्करी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में आरोपितों के नेटवर्क तक पहुंचने के बाद कई और राज खुल सकते है।
सामने आई जानकारी के अनुसार, घर से नाराज हाेकर निकली लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के लिए उन्हें स्टेशन से कांशीराम नगर में पिंकी के घर तक पहुंचाने के लिए आसपास के कई रेलवे स्टेशन पर रोजाना गिरोह के गुर्गे सक्रिय रहते हैं। लड़कियों के हावभाव को देखकर उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर कांशीराम नगर लाया जा रहा है। गिरोह का सरगना सचिन है तो पहली रात आने वाली हर लड़की को सचिन के कमरे में नए कपड़े पहनाकर दुल्हन की तरह सजाकर भेजा जाता है। जबरन शराब पिलाई जाती है। फिर सचिन दुष्कर्म करता।
बताते हैं कि गिरोह का सरगना रेलवे स्टेशन पर लड़कियों के हावभाव देख उनकी मजबूरी का फायदा उठाता है। उनके करीब पहुंचता है और घर परिवार के बारे में करके उन्हें काम दिलाने का भरोसा दिलाता है। घर से नाराजगी के चलते लड़कियां भी आसानी से चंगुल में फंस जाती हैं। इसी के बाद आरोपितों का खेल शुरू होता है। जिस महिला के घर में लड़कियों को रखा जाता है। सरगना उसे अपनी बहन बताता है। लड़कियों के पास रोजाना अलग-अलग लोगों को भेजा जाता है। इतना ही नहीं वह भाग नहीं सके, इसके लिए उन्हें कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। डराने के लिए यातनाएं तक दी जातीं हैं।
भागने का किया प्रयास तो दो दिन तक रखा भूखा
इन तीनों लड़कियों ने करीब 15 दिन पहले घर से भागने का प्रयास किया गया, लेकिन घर से निकलते समय इन्हें देख लिया और उसके बाद कमरे में ले गए। सचिन को बुलाया गया। उसने तीनों लड़कियों को बुरी तरह पीटा और उसके बाद दो दिन तक खाना नहीं दिया। दो दिन बाद जब लड़कियों ने कहा कि अब कभी नहीं भागेंगे तो तब जाकर तीनों को खाना देना शुरू किया।
रुपये लेकर शादी कराने की भी मिली जानकारी
काउंसलिंग के दौरान तीनों लड़कियों ने बताया कि यह गिरोह कुछ दिन तक देह व्यापार कराता है और उसके बाद रुपये लेकर शादी करा देता है। हमें जानकारी मिली है कि कुछ लड़कियों की शादी कराई गई है। अमरोहा की लड़की की भी शादी कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही तीनों निकल आई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।