Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: यूपी में कहां चल रहा देह व्‍यापार? ट्रेन में पकड़ी गई लड़क‍ियों ने बता द‍िया सब कुछ; पुल‍िस के उड़े होश

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 02:46 PM (IST)

    जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस में मिली तीन लड़कियों ने मुरादाबाद के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह स्टेशनों पर रेकी कर महिलाओं को कांशीराम नगर में बंधक बनाता था जहाँ सरगना सचिन दुष्कर्म करता और देह व्यापार में धकेलता था। लड़कियों ने बताया कि कई और युवतियां भी गिरोह के चंगुल में फंसी हैं।

    Hero Image
    देह व्यापार गिरोह का चौंकाने वाला खुलासा।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद तीनों लड़कियों ने चौंकाने वाला राजफाश किया है। तीनों ने बताया कि दिल्ली तक सक्रिय मुरादाबाद का गिरोह स्टेशनों पर रेकी करता है। महिलाओं को आगे कर मदद का झांसा देकर सभी को मुरादाबाद के कांशीराम नगर लेकर आते और बंधक बना लेते। सबसे पहले सरगना सचिन दुष्कर्म करता, फिर आरोपित देह व्यापार के धंधे में धकेल लेता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीनों यहीं नहीं रुकी। कहा कि सिर्फ तीनों ही गिरोह का शिकार नहीं बनीं। गिरोह के चंगुल में कई लड़कियां फंसी हुई हैं, जिन्हें आरोपितों ने कांशीराम नगर में ही बंधक बना रखा है। समय रहते यदि उनके बारे में नहीं सोचा गया तो उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। लड़कियां सगरना सचिन, महिला पिंकी, मुकेश ठाकुर, अवनीश का सिर्फ नाम बता पाईं हैं। उनके नंबर ना होने की बात कही। बयानों के बाद गुरुवार को सीडब्लूसी की ओर से मामले में मझोला थाने में प्राथमिकी लिखाई जाएगी।

    बिहार के जिला मधुबनी क्षेत्र के थाना फूलव्रास के एक गांव की रहने वाली किशोरी करीब तीन माह पहले घर से नाराज होकर निकल आई। इसी तरह यूपी के बस्ती जिले की निवासी युवती भी दो माह पहले नाराज होकर घर से निकली और मुरादाबाद पहुंच गई। अमरोहा जिले के जोया निवासी किशोरी चार माह से मुरादाबाद में ही है।

    तीनों ने सीडब्लूसी को दिये बयानों में बताया कि तीनों को अलग दिन मुरादाबाद के कांशीराम नगर में लाया गया। सोमवार की रात किसी तरह वहां से निकल पाई और ट्रेन में सवार होकर सहारनपुर पहुंच गई। सहारनपुर में पहुंचने के बाद वहां से मंगलवार को सुबह गुजर रही जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन गाजियाबाद पहुंची तो टीईटी जितेंद्र सिंह टिकट चेक करने के लिए पहुंच गए। तीनों पर टिकट नहीं था। इसके बाद टीईटी ने तीनों से जानकारी ली तो देह व्यापार की बात बताई।

    ट्रेन मुरादाबाद पहुंच गई। इसी बीच जीआरपी पुलिस को ट्रेन के कोच में ही बुला लिया। बिहार निवासी किशोरी ने बताया कि वह घर से नाराज होकर तीन माह पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। वहां से सचिन नाम के युवक ने काम दिलाने के बहाने कांशीराम नगर में पिंकी नाम की महिला के घर ले आया। यहां पहले दिन सचिन ने दुष्कर्म किया। अगली रात अपने दोस्त के हवाले कर दिया। बस्ती निवासी युवती ने बताया कि वह दो माह पहले सचिन को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली थी। मदद का झांसा देकर घर ले आया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर देह व्यापार कराने लगा।

    कुछ और लड़कियां गिरोह के चंगुल में

    अमरोहा निवासी किशोरी ने भी भी चार माह से गिरोह के चंगुल में फंसे होने की बात बताई। तीनों ने बताया कि कुछ और लड़कियां गिरोह के चंगुल में हैं। उनसे भी देह व्यापार कराया जा रहा है। रोजाना उस घर में बाहर से लोग आते हैं। शाम होते ही सभी को जबरन शराब पिलाई जाती है। फिर उनके साथ दरिंदगी होती है।

    तीनों की काउंसलिंग की गई है। तीनों को कांशीराम नगर में बंधक बनाकर रखा गया। उनके साथ दुष्कर्म किया गया। कुछ और लड़कियां वहां पर फंसी हुई है। गुरुवार को मझोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।- अमित कौशल, अध्यक्ष, सीडब्लूसी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime: काशीपुर में पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी