Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: कालागढ़ से अब रामगंगा में छोड़ा गया 10 हजार क्यूसेक पानी, बाढ़ चौकियां अलर्ट

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 09:45 PM (IST)

    मुरादाबाद जिले में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। रामगंगा और गागन नदियों में जलस्तर कम हुआ है लेकिन कालागढ़ से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ने की आशंका है। जिले में 35 बाढ़ चौकियां और 21 शेल्टर होम सक्रिय हैं। राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात हैं। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है और प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

    Hero Image
    रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी मकानों के नजदीक पहुंचा।जागरण

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति अब नियंत्रित होने लगी है। शुक्रवार को जारी दैनिक बाढ़ सूचना बुलेटिन के अनुसार, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि औसतन 0.62 मिमी वर्षा हुई। तहसीलवार आंकड़ों में कांठ क्षेत्र में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मुरादाबाद, बिलारी और ठाकुरद्वारा तहसील में वर्षा शून्य रही। हालांकि, शुक्रवार शाम चार बजे कालागढ़ से 10 हजार क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया जिसके चलते शनिवार काे फिर से नदी के जलस्तर में चढ़ाव होगा। ऐसे में बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नदियों के गेज स्तर में शुक्रवार को रामगंगा और गागन नदियों में लगातार उतार का रुख दर्ज किया गया। कटघर रेलवे पुल पर रामगंगा का जलस्तर 189.320 मीटर दर्ज हुआ, जो चेतावनी स्तर 190.60 मीटर से नीचे है।

    वहीं, गागन नदी का जलस्तर 190.80 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के स्तर से नीचे है। कालागढ़ बैराज क्षेत्र में रामगंगा का जलस्तर 359.820 मीटर दर्ज हुआ, जहां 5200 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है और यहां पर रुझान चढ़ाव का है। जिले में बाढ़ चौकियों की संख्या 35 है और राहत के लिए 21 शेल्टर होम सक्रिय किए गए हैं। राहत कार्यों के लिए एक एसडीआरएफ टीम और पीएसी की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनके पास चार मोटरबोट और 19 नावें उपलब्ध कराई गई हैं। बाढ़ से अब तक जिले में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। मकानों को नुकसान और फसलों की क्षति का विवरण भी शून्य दर्ज किया गया है।

    प्रशासन का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और बाढ़ चौकियों को सतर्कता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में राहत दल गश्त कर रहे हैं और नावें तैनात रखी गई हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक रामगंगा और गागन में लगातार उतार दर्ज किया गया। मगर, शुक्रवार शाम चार बजे कालागढ़ से रामगंगा में 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे शनिवार को रामगंगा के जलस्तर में फिर से चढ़ाव दर्ज किये जाने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- अब बढ़ेगी गन्ना किसानों की आय...! उत्पादन बढ़ाने के लिए NSI और UPCSR में हुआ समझौता

    comedy show banner
    comedy show banner