Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में ढहाए जाएंगे 199 स्कूल, फिर बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा? सरकार ने उसका भी कर दिया इंतजाम

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 06:58 PM (IST)

    मुरादाबाद में जर्जर स्कूलों को गिराकर नए स्कूल बनाने की तैयारी है। दैनिक जागरण के अभियान के बाद 199 स्कूलों को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए हैं। जर्जर कक्षाओं वाले स्कूलों में सुरक्षा के लिए दरवाजे-खिड़कियाँ बंद किए जाएँगे। 251 स्कूलों की जाँच में कई स्कूलों की हालत खराब मिली है जहाँ मूलभूत सुविधाओं की कमी है।

    Hero Image
    पुराने 199 स्कूल ढहेंगे, नए सपनों की होगी नींव

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जनपद में अब पुराने स्कूल ढहेंगे और नए सपनों की नींव रखी जाएगी। दैनिक जागरण अभियान कितने सुरक्षित हैं स्कूल के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद खुल गई है। जनपद में जल्द से जल्द 199 स्कूलों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। इसके लिए एडी बेसिक ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही जिन स्कूलों या फिर कक्षाओं की हालत जर्जर है। इनके मुख्य द्वार, कक्ष के दरवाजों व खिडकियों को दीवार से चीना जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद में 1402 परिषदीय विद्यालय हैं। जिनमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार इनमें 251 स्कूल जर्जर है। जिनकी विभागीय अधिकारियों की ओर से जांच कराई जा रही है। अब तक इनमें 151 स्कूलों की जांच पूरी हो चुकी है। जिसकी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी गई है।

    एडी बेसिक बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि इनमें 83 स्कूल ऐसे थे। जिनकी नीलामी के दाम मूल्यांकन में अधिक पाए गए। जिस वजह से इनके खरीददार नहीं मिल रहे थे। जिसके बाद हाल ही में इनका दोबारा मूल्यांकन कराया गया है। जिसमें 72 स्कूलों का पुन: मूल्यांकन करवा करवा कर नए दाम तय किए गए हैं। जिनके आधार पर जल्द से जल्द इनकी नीलामी करवा दी जाएगी।

    जांच में 199 स्कूलों की स्थिति बहुत खराब पाई गई है। जिनका जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा जिन स्कूल की कुछ कक्षाओं जर्जर हो चुकी है। उन स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा के दरबाजे और खिड़कियों को दीवार चीनकर बंद किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।

    इन स्कूलों पर भी दिया जाएगा ध्यान

    जांच में 251 स्कूलों की स्थिति ज्यादा खराब मिली है। लेकिन, इन स्कूलों के अलावा भी ऐसे बहुत से स्कूल है। जिनकी हालत खराब है। कहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। तो कहीं बाउंड्री बाल टूटी पड़ी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन स्कूलों के अलावा भी बीईओ से अन्य स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई है। जहां भी स्कूलों में सुविधाएं नहीं है। जहां भी बाउंड्री बाल आदि की दिक्कत है। उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

    जिन स्कूलों की रिपोर्ट आ चुकी है। उनकी नीलामी जल्द होगी। जिसके बाद उन्हें ढहाया जाएगा। इस काम को जल्द से जल्द करने के आदेश बीईओ को दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। -बुद्ध प्रिय सिंह, एडी बेसिक मुरादाबाद