Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोप‍ित को पकड़ा

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Sat, 03 Jul 2021 06:56 AM (IST)

    भोजपुर थाना क्षेत्र में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मासूम लड़की को बहला-फुसलाकर किशोर अपने साथ चाचा के घर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म क‍िया। पीड़ित परिवार ने भोजपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    Hero Image
    पीड़ित परिवार ने भोजपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। भोजपुर थाना क्षेत्र में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मासूम लड़की को बहला-फुसलाकर किशोर अपने साथ चाचा के घर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म क‍िया। पीड़ित परिवार ने भोजपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस 24 घंटे तक पीड़ितों को कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन देती रही। जब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी, इसके बाद शुक्रवार रात देर रात पुलिस ने नाबालिग आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ कार्रवाई की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किसान अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी एक चार वर्ष की बेटी है। आरोप है कि गुरुवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का नाबालिग बच्ची को खेलने के बहाने से अपने चाचा के घर ले गया। इस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने गांव में लोगों से जानकारी ली, जिसके बाद वह आरोपित के घर पहुंच गए। इस दौरान किशोर के पिता ने बच्ची को मारने का प्रयास किया। बदहवास हालत में बच्ची को आरोपित के घर से लेकर थाने पहुंच गए। लेकिन भोजपुर पुलिस जांच का आश्वासन देकर 24 घंटे तक टरकाती रही। इस मामले की जानकारी होने के बाद कुछ सत्ताधारी दल के नेता सक्रिय हुए, उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। इस मामले में सीओ ठाकुरद्वारा डाॅ. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को पकड़ ल‍िया गया है। पीड़ित को मेडीकल परीक्षण कराने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :-

    Karmabhoomi Child Labor Case : बाढ़ में डूब गया खेत, मां-बाप का पेट भरने के ल‍िए कमाने न‍िकले थे बाल श्रम‍िक

    व‍िधायक के बयान से गरमाई सम्‍भल की स‍ियासत, कहा-दल बदलू हैं सपा सांसद, कई बार बदल चुके हैं पार्टी

    Illegal Recovery Accident Case : आरोपित होमगार्ड गिरफ्तार, कहा-टीआइ के कहने पर रोकता था वाहन, साहब गाड़ी में करते थे बात