विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम से सम्‍मान म‍िलने के बाद निशानेबाज दीपेंद्र सिंह बोले- पहली बार किसी सरकार ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया मान

By Narendra KumarEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 08:11 AM (IST)

Shooter Dipendra honored in Meerut मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख रुपये का चेक निशानेबाज पैरा खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह को मिलने से ...और पढ़ें

टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागी पैरा खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह को सीएम से मिले 25 लाख।
टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागी पैरा खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह को सीएम से मिले 25 लाख।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Shooter Dipendra honored in Meerut : टोक्यो पैरा ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले सम्‍भल के निशानेबाज दीपेंद्र सिंह ने मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मानित होने के बाद कहा कि पहली बार किसी प्रदेश सरकार ने पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। इससे पैरा खिलाड़ियों में उत्साह और उनमें आगे बढ़ने को जोश बढ़ा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पैरा खिलाड़ियों के लिए अच्छी योजनाएं लेकर आएगी, ऐसी उम्मीद है।

मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख रुपये का चेक निशानेबाज पैरा खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह को मिलने से मुरादाबाद मंडल का नाम रोशन हुआ है। दीपेंद्र के उत्साहवर्धन के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना के नेतृत्व में मुरादाबाद से 25 खिलाड़ी मेरठ पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दीपेंद्र का हौसला बढ़ाया। दीपेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे गांव भटपुरा में मंगल दल का मैदान है। उसमें मंडलायुक्त व सम्भल जिले के जिलाधिकारी से शूटिंग रेंज को मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन, अभी काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज बनने से गांव के प्रतिभाएं निशानेबाजी में और आगे आएंगी। उन्हें पिस्टल के लिए लाइसेंस मिल चुका है। लेकिन, आवेदन के बाद अभी दूसरे का लाइसेंस नही मिला है। दीपेंद्र ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य फ्रांस में मई 2022 में होने वाला वर्ल्ड कप है। इसके बाद 2023 में एशियन गेम और 2024 में पेरिस में पैरा ओलंपिक में पदक जीतना है। दीपेंद्र सिंह मुरादाबाद मंडल में सम्भल जिले के असमोली ब्लाक के गांव भटपुरा निवासी हैं। दीपेंद्र सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल में निशानेबाज हैं। वह बचपन में पोलियोग्रस्त हो गए थे। लेकिन, उन्होंने अपने हौसले को बनाए रखा। वर्ष 2014 में उन्होंने निशानेबाजी शुरू की और राष्ट्रीय शूटिंग में 2017 में वह शामिल हुए। वर्ष 2021 में जापान के टोक्यो में आयाेजित पैरा ओलंपिक में उन्होंने प्रतिभाग किया था।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Aaj ka Rashifal 12 November 2021 : इन राश‍ियों के लोग आज रहेंगे उदास, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

World Pneumonia Day 2021 : इस मौसम में बच्‍चों को न‍िमोन‍िया होने का ज्‍यादा खतरा, इस तरह करें देखभाल

सांसद आजम खां के खिलाफ तीन और मुकदमों में आरोप तय, आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण देने के हैं आरोप