Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ISIS Arrest: आधी रात को ससुराल आता था अरशद, लैपटॉप में रचता रहता आतंकी साजिश, ससुरालियों से बोलता था बड़ा झूठ

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 11:39 PM (IST)

    आतंकी गतिविधियों में लिप्त अरशद वारसी रात में ही शहर स्थित ससुराल आता था। यहां रहने के दौरान लैपटाप पर ही काम करता रहता था। खुफिया एजेंसियों को उसके ससुरालीजनों से खास जानकारी मिल सकी है। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि वह अरशद को इंजीनियर के रूप में ही जानते थे। उनकी जानकारी में वह पीएचडी कर रहा था। एजेंसियां अब उनके संपर्कों को खंगाल रही हैं।

    Hero Image
    सूत्रों के मुताबिक, अरशद के चार साले हैं। इनमें एक अमेरिका में है।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। आतंकी गतिविधियों में लिप्त अरशद वारसी रात में ही शहर स्थित ससुराल आता था। यहां रहने के दौरान लैपटाप पर ही काम करता रहता था। खुफिया एजेंसियों को उसके ससुरालीजनों से खास जानकारी मिल सकी है। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि वह अरशद को इंजीनियर के रूप में ही जानते थे। उनकी जानकारी में वह पीएचडी कर रहा था। एजेंसियां अब उनके संपर्कों को खंगाल रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए अरशद की बारे में अहम जानकारियां

    सूत्रों के मुताबिक, अरशद के चार साले हैं। इनमें एक अमेरिका में है। उसने पाकिस्तान मूल की महिला से शादी की है। दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले झारखंड के अरशद को उसकी ससुराल मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। बीते दिवस स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने उसके ससुराल वालों से दो घंटे तक पूछताछ की है। 

    घर में ही रहता था व्यस्त

    पता चला है कि अरशद की पत्नी जैनब एक माह से बेटे के साथ मायके में रह रही है। जैनब के चार भाई हैं। इनमें एक भाई शहर में ही रहता है। जैनब भी उसके घर पर ही है। 29 सितंबर को अरशद यहां आया था। वह महीने में दो-तीन बार ससुराल आता था। हर बार रात में ही आता था। मोहल्ले में किसी से बात नहीं करता था। घर में ही लैपटॉप में व्यस्त रहता था। 

    निकाली जा रही सीडीआर

    ससुराल वालों के मुताबिक, उन्हें अरशद के पीएचडी करने की जानकारी थी। लैपटाप पर काम करते वक्त वे यह ही समझते थे कि वह पढ़ाई ही कर रहा है। एजेंसियां पत्नी जैनब के साथ ही अन्य स्वजन के मोबाइल नंबर लेकर उनकी सीडीआर निकाल रही है। उनके संपर्कों का पता किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: Etawah: जीजा ने साली को पहले जमकर पि‍लाई शराब, फ‍िर दोस्तों के साथ म‍िलकर की हैवान‍ियत; केस दर्ज

    सरकारी स्कूल में अध्यापक है पिता

    एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि खुफिया विभाग अपने स्तर से जांच कर रही हैं। पुलिस के स्तर जो सहयोग मांगा गया है, वह प्रदान किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस के स्तर से कोई अलग से जांच नहीं हो रही है। झारखंड के गढ़वा के रंकी मुहल्ला के अरशद वारसी के पिता वारिश खान सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं।

    यह भी पढ़ें: मुरादाबाद की लड़की से लव मैरिज कर दिल्‍ली में दुबक कर बैठा था आतंकी, अब झारखंड से कनेक्‍शन का हुआ खुलासा