Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद भाजपा में आंतर‍िक कलह और गुटबाजी, धक्का-मुक्की में फट गया ज‍िला मंत्री का कुर्ता

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Wed, 10 Mar 2021 11:02 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी कई मौकों पर सामने आ चुकी है। जिलाध्यक्ष कमरे में जाने लगे। पहले तो उनके ल‍िए दरवाजा नहीं खोला गया लेकिन जैसे ही दरवाजा खोला गया तो उन्‍हें बैठक में शामिल होने से रोक दिया गया।

    Hero Image
    नगर विकास मंत्री की महानगर कार्यकारिणी के साथ बैठक में जिलाध्यक्ष को जाने से रोका।

    मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और आंतरिक कलह कई मौकों पर सामने आ चुकी है। जिला और महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के सामने ही उलझ गए। धक्कामुक्की तक हो गई। इसमें जिला मंत्री का कुर्ता भी फट गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा के ल‍िए पहुंचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलकात की। महानगर और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से भी अलग-अलग मिलने का कार्यक्रम था। दोपहर में सभागार से अलग कमरे में वे महानगर कार्यकारिणी के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दाैरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भी कमरे में जाने लगे। पहले तो उनके ल‍िए दरवाजा नहीं खोला गया, लेकिन जैसे ही दरवाजा खोला गया तो उन्‍हें बैठक में शामिल होने से रोक दिया गया। महानगर अध्यक्ष ने भी उनसे मीटिंग में न आने के लिए कहा, इस बात पर जिलाध्यक्ष भी बैठक में शामिल होने के लिए अड़ गए। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उत्तेजित हो गए और जिलाध्यक्ष को प्रोटोकाल के तहत बैठक में शामिल किए जाने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर वहां धक्का-मुक्की हो गई और जिला मंत्री अभिषेक का कुर्ता फट गया। नगर विकास मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। इस बात को लेकर मंत्री ने भी नाराजगी जताई है। हालांकि कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा का कहना है कि जिला और महानगर कार्यकारिणी की बैठक अलग-अलग होनी थी। जिलाध्यक्ष महानगर की बैठक में आ गए थे तो उन्हें जिला वाली बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था और वे मान गए थे। वहीं जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान का कहना है कि धक्का-मुक्की नहीं हुई है। मैं सभी बैठकों में शामिल हुआ। मंत्री जी ने सभी बातें सुनीं।

    यह भी पढ़ें:-

    मुरादाबाद में 22 करोड़ के विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, 3.25 करोड़ के कूड़ा वाहनों को हरी झंडी