यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वीडीओ की मनमानी से मुरादाबाद के पांच गांवों में नहीं हो पा रहे विकास कार्य, ग्राम प्रधानों ने उठाई आवाज
VDOs arbitrariness in Moradabad आरोप है कि उनकी वजह से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य थम गए हैं। प्रधानों की ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। VDO's arbitrariness in Moradabad : कुंदरकी विकास खंड की पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सचिव सरजू गुप्ता के साथ काम करने से मना कर दिया है। आरोप है कि उनकी वजह से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य थम गए हैं। प्रधानों की शिकायत पर एडीओ पंचायत राजीव सक्सेना ने रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपकर वीडीओ का तबादला करने की सिफारिश कर दी है।
ग्राम पंचायत हाथीपुर चित्तू, जटपुरा, ऊंचाकानी, मोहनपुर, फत्तेहपुर खास ग्राम पंचायतों पर बतौर सचिव सरजू गुप्ता की तैनाती है। इस ग्राम पंचायतों से रोजाना शिकायतें मिल रहीं हैं। जिला मुख्यालय और खंड विकास अधिकारी के पास शिकायतें आने का सिलसिला जारी है। सचिव पर आरोप है कि परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए ग्रामीण परेशान घूम रहे हैं। वह फोन भी नहीं उठाते हैं। इनमें से किसी गांव में विकास नहीं हो रहा है। शासन की प्राथमिकता के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। पंचायत भवनों का निर्माण भी अधूरे हैं। पांच गांवों के प्रधानों ने सरजू गुप्ता के साथ काम करने से मना कर दिया है। प्रधानों की मांग है कि उनकी ग्राम पंचायतों पर नए सचिव की तैनाती कर दी जाएगी। कुंदरकी ब्लाक के एडीएओ पंचायत ने अपनी रिपोर्ट भेजकर पूरे मामले से डीपीआरओ को अवगत करा दिया है। उन्होंने सचिव को इन गांवों से हटाने की संस्तुति भी की है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि काम नहीं करने वाले सचिवों के नाम विकास खंडों से मांगे गए हैं। सचिव सरजू गुप्ता की काम नहीं करने की ही शिकायत है। इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें :-
विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां, छह से ज्यादा लोग घायल, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल
रामपुर में पंचायत चुनाव में फर्जीवाड़ा, कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सामान्य मौत को कोविड-19 से होना दर्शाया, जांच में फंसे जिला प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी, नोटिस जारी
