यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanteras 2021 : इस बार धनतेरस पर लोगों को भा रही कंदील और दीवालगीरी, ये है खासियत
Dhanteras 2021 सामानों पर आकर्षक रंगों का शेड दिया गया है। जिसे देखने वाला हर व्यक्ति देखते ही उसे पसंद ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Dhanteras 2021 : इस दीपावली पर बाजार में बहुत कुछ खास है। कोरोना की वजह से लोग दो साल से घर की सजावट पर ध्यान नहीं दे पाए थे लेकिन, इस दीपावली सभी जरूरी खरीदारी के साथ ही घर की सजावट पर भी पूरा ध्यान है। बाजार से लेकर सड़कों के फुटपाथ पर दुकानदारों ने सजावट के सामान के स्टाल लगाए हैं। इसमें ड्राइंग रूम के साथ ही अन्य कमरों तक की सजावट का सामान है।
पीतल महंगा होने की वजह से पूजा सामग्री के लिए इस्तेमाल होने वाले पीतल के उत्पादों की अधिक बिक्री हुई है। सजावट के लिए लोगों को लोहे की कंदील, दीवालगीरी, बड़े फूलदान, पौधो के लिए पाट, घड़ी वाली दीवालगीरी, शीशे वाली दीवालगीरी, फूल-पत्तियाें की कामदार दीवालगीरी, लंबे तिनको वाली दीवालगीरी आदि को खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी खास बात ये है कि आपको ये पता ही नहीं चलेगा कि ये सामान पीतल का है या फिर लोहे का। साइज के हिसाब से दुकानदार ने रेट तय किए हुए हैं। बल्ब वाली कंदील के साथ ही सभी प्रोडक्ट में पाउडर कोटिंग का काम किया हुआ है। आकर्षक रंगों का शेड दिया गया है। जिसे देखने वाला हर व्यक्ति देखते ही उसे पसंद करेगा। सड़क पर लगी दुकानों को देखकर लोग खुद ब खुद रुककर दाम भी पूछ रहे हैं। सजावट के सामान पर जोर दिया जा रहा है।
आकर्षक लग रहीं पवन झंकार : कोरोना काल में विदेशों में सामान अधिक नहीं पहुंच पाया। लेकिन, इस दीपावली पर मैन्युफैक्चर्स ने दीपावली बाजार में विदेश भेजा जाने वाला सामान दुकानों पर लगवा दिया है। इसमें लोहे की बनी पवन झंकार को खूब पसंद किया जा रहा है। आकर्षक डिजाइन के साथ ही दाम भी कम हैं। धनतेरस के लिए प्रमुख बाजार के साथ ही कांठ रोड और अन्य स्थानों पर दुकानें सज चुकी हैं।
यह भी पढ़ें :-
CM Yogi in Moradabad : पुलिस लाइन में 1008 गरीबों को पीएम आवासों की चाबी सौंपेंगे सीएम योगी
रेलवे की पटरियों में फंस गया युवक का पैर, कुछ ही पल में आ गई ट्रेन, डॉक्टरों को काटना पड़ा पांव
Cinema Hall News : अब पहले की तरह चलेंगे सिनेमा हाल, एक साथ कई लोग बैठ सकेंगे, पाबंदियां हटीं
Aaj ka Rashifal 01 November 2021 : इन दो राशियों के लोगों पर आज आ सकता है संकट, पढ़ें आज का राशिफल
