विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj ka Rashifal 01 November 2021 : इन दो राश‍ियों के लोगों पर आज आ सकता है संकट, पढ़ें आज का राश‍िफल

By Narendra KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 07:57 AM (IST)

Aaj ka Rashifal 01 November 2021 आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना ...और पढ़ें

जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 01 November  2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि सूर्य ग्रह की राशि है। मेष राशि के लोग आज जोखिम न उठाएं। वृष राशि के लोग किसी बड़े काम की योजनाएं बनाएंगे। मिथुन राशि के लोग आज लेनदेन में सावधानी रखेंं। कर्क राशि के लोगों को आज कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के लोगों को आज कार्य में सफलता म‍िलेगी। कन्या राशि के लोगों को मनोनुकूल लाभ मिलेगा। तुला राशि के लोगों को आज किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि को आज चोट अथवा दुर्घटना का खतरा है। धनु राशि के लोग यात्रा पर जा सकते हैं। मकर राशि के लोग आज जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है। कुम्भ राशि के लोगों का व्यापार आज लाभदायक रहेगा। मीन राशि के लोगों का आज फालतू धन खर्च हो सकता है।  आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत है, विष्णु भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करें, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आने का अनुमान है। शेयर बाजार आज सामान्य रहेगा। प्‍लास्टिक, कागज की बनी वस्तु एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष - आज आपकी यात्रा सुखद एवं मंगलकारी, रहेगी। कोई बड़ा काम होने से खुशी मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति में सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

वृष-आज आपको कुछ पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मिथुन- आप आपने मित्रों का सहयोग करेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कर्क-आज आप विवाद को बढ़ावा दे सकते हैं। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खराब खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़भाग से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

सिंह -आज आपको कुछ कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कन्या-आज कार्य में मनोनुकूल लाभ म‍िलेगा। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

तुला-आज आपको किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक-आज आपको चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

धनु-आज आपकी तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

मकर - आज आपके कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुम्भ-आज आपका डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है।

मीन-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से विवाद होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। 

आज का पंचांग 

01नवंबर 2021

दिन -सोमवार

कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि - एकादशी

व्रत -रम्भाएकादशी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त-18:10

नक्षत्र- पू०फाल्गुनी

योग -ऐन्द्र

करण-बालव

चन्दमा राशि-सिंह

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -पूर्व दिशा

राहू काल -07:56 से 09:19 सुबह तक

अभिजीत मुहूर्त -11:41 से 12:29 दोपहर तक

सिद्धि योग -06:33 से 13:22 घटी पल तक